Category : राज्य
मुरैना में कोचिंग संचालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे आरोपी
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कोचिंग संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर कोचिंग के अंदर आए और टीचर के साथ मारपीट की है। टीचर क्लास ले रहे थे बदमाशों ने उनको बाहर खींचने की भी कोशिश की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना शुक्रवार शाम की है टीचर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है। आपको बता दें की संदीप शुक्ला रामनगर में रहते हैं। कंसाना गली में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं। कोचिंग टीचर का कहना है कि आरोपी दसवीं का छात्र […]...
शावकों के साथ मस्ती करते दिखी मादा चीता गामिनी, कूनो नेशनल पार्क से खूबसूरत वीडियो आया सामने
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से एक सकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां रिमझिम फुहार के बीच मादा चीता गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करती दिखी। बता दें कि सभी शावक करीब चार माह के हो गए हैं। ऐसे में अब सभी शावक अपनी मां से जंगल में रहने के गुर सीख रहे हैं। गामिनी भी अपने बच्चों पर खूब प्यार लुटा रही है। हल्की फुहार के बीच जब गामिनी अपने शावकों के साथ मस्ती करते दिखी तो इस खूबसूरत पल को वन विभाग की टीम ने कमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो […]...
काली घटाएं, ठंडी हवाएं…UP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली वालों के लिए वीकेंड जबरदस्त रहने वाला है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बारिश का मौसम बना हुआ है. बादल और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की और से अगले चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के कारण कुछ इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही में पर भी असर पड़ा है. […]...
इश्क का उतरा भूत… 4 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा 2 बच्चों का पिता, ससुरालियों ने खूंटे से बांधकर पीटा
बिहार के पूर्णिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुरालियों ने प्रेमी को पकड़ लिया. गुस्साए ससुरालियों ने उसे बांस के खूंटे में बांधकर जमकर पीटा. काफी देर तक हंगामा होता रहा. लोगों की भीड़ जुट गई. प्रेमी के घर वालों को बुलाकर उसे छोड़ा गया. मामला जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लक्षनपुर गांव का है. प्रेमी को खूंटे से बांधे जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमी के दो बच्चे जबकि प्रेमिका के चार बच्चे हैं. दोनों अररिया जिले के […]...
जंगल में छिप गया कातिल! लड़की का मर्डर कर हुआ है फरार, 40 घंटे से तलाश रही पुलिस
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 वीं में पढ़ने वाली लड़की की हत्या उसके घर के आंगन में चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इस घटना को घटित हुए लगभग 40 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी मौके से फरार चल रहा है. आरोपी लड़की की हत्या करके जंगल की ओर भाग गया. उसे पकड़ने के गांववाले उसके पीछे भागे, बाद में हत्या की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल, अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच पर बात सामने आई है […]...
नोएडा के मॉल में भीषण आग, बाहर भागे लोग, अंदर भरा धुंआ
नोएडा के लाजिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने के तुरंत बाद पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया. इससे पहले कि आग फैलती लोग तेजी से बाहर निकल आए. आग मॉल के अंदर एक कपड़े के शोरूम में लगी, इसके बाद पूरे मॉल में धुआं भर गया. फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटीं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी दी है. दमकल विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शटर बंद था जिसे […]...
पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी
बिहार में लगातार गिर रहे पूल को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है. प्रदेश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाने की बात चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग विभाग के जितने भी पूल हैं, उन सभी पुलों को लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जाए. साथ ही गिरते पूल को लेकर राज्य में राजनीति तेज हो गई है. तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये विभाग पहले राष्ट्रीय जनता दल के पास (महागठबंधन के दौर में) थी. मंत्री […]...
CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निर्माण कार्यों में लगे लोगों के मेधावी बच्चों को सहायता राशि प्रदान करके उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान इन बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 26 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. सरकार के इस मिशन का मकसद छात्रों को अध्ययन की सुविधाएं प्रदान करना है. पुरस्कृत बच्चे इससे स्कूल और कॉलेज जाने आने के लिए स्कूटी खरीद सकेंगे. इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने […]...
बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा
बिहार के मोतिहारी में एक साधु मॉब लिंचिंग का शिकार हो गए. भीड़ ने साधु को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भींख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं पड़ा. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड दरोगा ने घायल साधु को भीड़ के चंगुल से बामुश्किल छुडाया. साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित साधु ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना जिले के मलाही थाना […]...
पुलिस ने खोजे 56 लाख के मोबाइल, वापस पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे
भोपाल। सायबर क्राइम पुलिस की लॉस्ट सेलफोन यूनिट ने पिछले करीब एक वर्ष में गुम हुए 300 फोन अब तक जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार को ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन सभी फोन की गुम होने की रिपोर्ट भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कराई थी, जिसकी तलाश करते हुए पुलिस ने एक वर्ष में 300 फोन को बरामद किया। नगरीय पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय में लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल को सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सायबर क्राइम भोपाल की लॉस्ट सेलफोन यूनिट द्वारा 300 गुम हुए मोबाइल […]...

