16.9 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निर्माण कार्यों में लगे लोगों के मेधावी बच्चों को सहायता राशि प्रदान करके उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान इन बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 26 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. सरकार के इस मिशन का मकसद छात्रों को अध्ययन की सुविधाएं प्रदान करना है. पुरस्कृत बच्चे इससे स्कूल और कॉलेज जाने आने के लिए स्कूटी खरीद सकेंगे.

इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्यक्रम के दौरान खास तौर पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को सम्मानित किया है. पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित प्रदान किए.

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रूपए की राशि में एक लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए.

निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों के बच्चे सम्मानित

यहां यह उल्लेखनीय है कि योजना के तहत पंजीकृत निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं और 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत हैं तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है.

Related posts

शादीशुदा प्रेमिका के 6 टुकड़े किए, पहचान छिपाने के लिए मुंह को पेट्रोल से जलाया…3 महीने बाद पकड़ा गया साइकोकिलर

Uttarakhand Loksabha

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत का लाइव VIDEO आया सामने, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी थी टक्कर

Uttarakhand Loksabha

न सड़क-न गाड़ी… 3 किलोमीटर तक महिला को कांवड़ पर लेकर गया पुलिसवाला, पहुंचाया अस्पताल

Uttarakhand Loksabha