16.9 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
छत्तीसगढ़

सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, परिवार में मची चीख पुकार

गरियाबंद  : गरियाबंद जिला के अमलीपदर क्षेत्र का ग्राम धनौरा मे सांप के डसने से दो सगे भाई बहन की मौत हो गई है। देवभोग के एक युवक को सांप ने काट लिया जिसका इलाज गरियाबंद जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं, पिछले एक माह में सर्प दंश के 13 मामले आ चुके हैं।

बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांच बच्चे एक साथ सोए हुए थे। रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को काटने का अहसास होते ही नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटाशेष कुमार सर्प दंश से अंजान था। रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया। ढ़ाई बजे रात को जब दोनों बच्चों ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश फाख्ता हो गया। परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा। तब तक दोनों मासूमों की मौत हो गई थी। वही देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है। गंभीर हालत में डॉक्टर ने गरियाबन्द रेफर कर दिया है।

Related posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत का लाइव VIDEO आया सामने, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी थी टक्कर

Uttarakhand Loksabha

सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, कई घायल

Uttarakhand Loksabha

5000 की भीड़, 125 पुलिसकर्मी और 2 घंटे तक जलता रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार; हिंसा की कहानी

Uttarakhand Loksabha