Category : राज्य
जमीनी विवाद में डॉक्टर पर लाठी-फरसे से हमला, हालत गंभीर
गुना : गुना में जमीनी विवाद के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। यह मामले अब इस हद तक बढ़ गए हैं, कि अब इसमें जमीन को लेकर जान लेने की स्थिति भी बनने लगी है। इस बात का खुलासा आरोन थाना के रिजोदा गांव में हुए उस विवाद से हुआ जिसमें कि होम्योपैथी डॉक्टर जयकुमार शर्मा पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने लाठी फरसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरोन से भोपाल रेफर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कमजोर कार्रवाई की […]...
Budget 2024-25 को कृष्णा गौर ने बताया सर्वांगीण विकास वाला बजट, विभा पटेल बोली- चुनाव में किए वादों को भूल गई सरकार
भोपाल: मध्य प्रदेश का पूर्ण बजट विधानसभा में पेश हो चुका है जिस पर आज चर्चा होनी है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य लगातार मुख्यमंत्री को इस बजट के लिए अपनी बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य मंत्री कृष्णा गौर का कहना है कि निश्चित तौर पर यह बजट युवाओं की आस महिलाओं के विश्वास और किसानों के सर्वांगीण विकास वाला बजट है। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। लाडली बहन को दी जाने वाली राशि के जवाब में कृष्णा गौर का कहना है कि कांग्रेस झूठ प्रचारित कर रही […]...
वीआइपी रोड से सीसीएमएस चोरी हो रहे, बंद हुईं स्ट्रीट लाइटें
ग्वालियर। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के पीछे अमले और संसाधन की कमी के अलावा एक नया कारण भी सामने आया है। शहर के एक इलाके में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने वाले सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीएमएस) चोरी हो रहे हैं। शहर में स्ट्रीट लाइट का संचालन व संधारण करने वाली कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिकल्स ने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि शहर में अभी तक 16 सीसीएमएस चोरी हो चुके हैं। इन सीसीएमएस के चोरी होने के कारण 1600 से अधिक लाइटें बंद हो गईं। गत मंगलवार की देर रात भी गांधी […]...
कोलकाता विश्वविद्यालय में हमलाकर भागे दो आरोपितों को सतना से पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस
सतना। सतना की सिटी कोतवाली पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस ने सफलता पाई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता विश्वविद्यालय में आते-जाते कुछ शोहदे उसे परेशान करते थे। सीएसपी ने बताया कि शेख सद्दाम अली और शेख राहुल अमीन हमला करने के मामले के आरोप थे। हमला कर हाथ काटा और सोने की चेन लूट ली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तंग आकर शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टे गत 16 मई को तीन युवकों ने बीच बाजार हमला कर हाथ काट दिया और सोने की चेन लूट ली। ट्रांजिट रिमांड पर सतना से […]...
सिवनी में हाईवे को आठ घंटे तक घिस-घिसकर धोने में लगे रहे 25 कर्मी
सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 में आदेगांव थाना अंतर्गत बंजारी घाट में मंगलवार को राइस ब्रान कच्चा तेल से भरा टेंकर पलट गया। सड़क में फैले तेल के कारण वाहन फिसलने लगे। एक बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दाेनों की मौत हो गई। ग्रामीण केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भरकर घर ले गए हादसे के बाद राइस ब्रान कच्चा तेल भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने प्लास्टिक केन और डिब्बाें में कच्चा तेल भर लिया और घर ले गए। अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों को सलाह […]...
माफियाओं के निशाने पर खोड़ का पहाड़, कर रहे मुरम का खनन
शिवपुरी। जिले में इस समय हर जगह खनन का कारोबार दिन दोगुनी और रात चौगुनी गति से पैर पसारता जा रहा है। जिसे जहां जगह मिल रही है वह प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर खनन के कारोबार में जुट गया है। जिन लोगों पर इस खनन के कारोबार पर लगाम कसने की जिम्मेदारी है, वह इन खनन माफियाओं के सायलंट पार्टनर बनकर अवैध कारोबार को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। खोड़ के पहाड़ को चारों तरफ से खाेदना शुरू इसी का परिणाम है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम खोड़ में भी माफिया सक्रिय हो गया […]...
एक साल से लापता छात्रा की जगह युवक दे रहा था परीक्षा, हंगामा हुआ पर कार्रवाई नहीं
मुरैना। कॉलेज परीक्षाओं में धड़ल्ले से नकल ही नहीं चल रही, बल्कि फर्जी परीक्षार्थी भी बैठाए जा रहे हैं। मामला कुछ यूं है कि जो छात्रा एक साल से लापता है और स्वजन ढूंढने में लगे हैं, उसी छात्रा की जगह कोई युवक परीक्षा दे रहा था। जो छात्रा लापता है उसी की छोटी बहन ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मुरैना गांव के दाऊजी रोड पर संचालित एसडीएमजे काॅलेज का यह पूरा घटनाक्रम है। इस काॅलेज में प्राइवेट काॅलेज महात्मा ज्योतिबा फुले का सेंटर बनाया गया है। बहन ने ही मचाया हंगामा मंगलवार को […]...
मोटर पम्प चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, खेत में बना लिया था बंधक
ब्यावरा। भोपाल रोड पर बाईहेड़ा के पास मंगलवार रात कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवकों को खेत पर बांध दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। बड़ी संख्या में जमा हुए लोग इस दौरान बाईहेड़ा सहित आस-पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और उन्होंने भी पीट-पीटकर युवकों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्यावरा निवासी दो युवक बाईहेड़ा के पास कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव के लोगों ने […]...
अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज
मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे के करौली माता मंदिर रोड पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को पकड़ा। इसमें बोरो में पशुओं के कंकाल सहित खाल व अन्य अंग भरे हुए थे। आटो उत्तरप्रदेश का था। सूचना मिली थी कि ऑटो में सवार लोग गोवंश के कंकाल को ले जा रहे हैं। इस पर ऑटो को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया तो वाहन में गोवंश के कंकाल भी मिले। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं […]...
दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा
शिवपुरी। न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की देर शाम एक युवक ने पत्नी द्वारा अपने बच्चे मांगने पर अपनी पत्नी सहित ससुर व साले की लाठियों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाराई निवासी किरण जाटव की शादी गूगरीपुरा निवासी अविनाश जाटव से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते किरण ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। उक्त प्रकरण में बुधवार को कोलारस न्यायालय में तारीख लगी […]...

