Category : राज्य
जीतू पटवारी ने बढ़ते कर्ज और बजट का उपयोग नहीं करने पर सरकार को घेरा
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट में किए गए प्रविधानों को नाकाफी बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी में सिर्फ तीन हजार रुपये का प्रविधान किया है। कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। लगभग 13 लाख किसानों की कर्जमाफी बाकी थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में कटौती पटवारी ने कहा, वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए 74 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, पर 2024-25 में इसमें 66 हजार 605 करोड़ रुपये का प्रविधान ही किया है। भावांतर फ्लेट रेट योजना में सिर्फ एक […]...
इंदौर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत पर बोले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला- “मुझे इसकी जानकारी नहीं, पता करके बात करुंगा”
इंदौर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला शनिवार को इंदौर पहुंचे। मीडिया ने जब उसने शहर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पता करके बात करुंगा।” डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पास चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा भी है। इंदौर में उनके कार्यक्रम में एमवाय अस्पताल का निरीक्षण भी शामिल है। ऐसे में उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। आश्रम में जो बच्चे बीमार हुए थे, उनका चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी […]...
यासीन भटकल के गांव गया, लेना चाहता था एनकाउंटर का बदला; गिरफ्तार आतंकी फैजान को लेकर बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने खंडवा से गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी फैजान ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि वह भोपाल जेल ब्रेक के बाद एनकाउंटर में मारे गए सिमी के 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था. प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (IM) का संदेही आतंकी फैजान एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के परिवार की आर्थिक मदद भी करता था. मध्य प्रदेश ATS ने फैजान को 5 दिन की रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. उसने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. फैजान ने बताया कि वह यासीन भटकल […]...
CAG ने मध्यप्रदेश सरकार का बजट प्रबंधन खराब माना, उधारी को लेकर किया आगाह
भोपाल। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) प्रदेश सरकार के बजटीय प्रबंधन को खराब मानते हुए उस पर कई गंभीर प्रश्न उठाए हैं। सीएजी ने सरकार को राजस्व व्यय को पूरा करने के लिए पूंजीगत प्राप्तियों (उधारी) से बचने की सलाह देते हुए आगाह किया है और स्वयं के राजस्व में वृद्धि करने का सुझाव भी दिया है। रिपोर्ट में कहा है कि बजट तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि बजट अनुमानों और वास्तविक के बीच का अंतर कम किया जा सके। सीएजी ने इस बात पर गंभीर आपत्ति की है कि अवास्तविक प्रस्ताव, व्यय निगरानी तंत्र के ठीक […]...
शहडोल में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
शहडोल। शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ऑटो की ट्रेलर से भिड़त हो गई ,जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर ट्रक आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। ऑटो में कुल 6 लोग सावर थे, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो महिलाओं की मेडिकल कालेज […]...
भोपाल में आज ‘मां के नाम’ रोपे जा रहे 12 लाख पौधे, CM मोहन यादव ने जंबूरी मैदान पर लगाया आंवले का पौधा
भोपाल। शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर हरियाली महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर भोपाल के जंबूरी मैदान पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंवले का पौधा रोपते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा दस बजे जंबूरी मैदान पहुंचे। हरियाली महोत्सव के तहत आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जंबूरी मैदान पर कुल 25 प्रजातियों के लगभग 5000 पौधे रोपे गए। जिलेभर में आज विभिन्न क्षेत्रों में 12 लाख पौधे मां के नाम […]...
श्योपुर का बड़ोदा नगर बना टापू, संपर्क कटा, मानपुर में अस्पताल से मरीजों को किया रेस्क्यू
श्योपुर। श्योपुर सहित असापास के क्षेत्रों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश से बड़ोदा कस्बा टापू बन गया है और बाजारों में पानी भर गया है। बड़ोदा कस्बे का संपर्क जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों से कट गया है। साथ ही मानपुर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। मानपुर कस्बे में सीप नदी का पानी आने से अस्पताल में पानी भर गया। जिससे अस्पताल के मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला गया। श्योपुर शहर में कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। मंदिर […]...
देवास-भोपाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़ियां फोड़ी
देवास। देवास-भोपाल हाईवे पर बायपास चौराहे से कुछ ही दूर स्थित निजी स्कूल के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। खताम्ब निवासी युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद से यहां से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान भोपाल रोड पर लंबा जाम भी लगा। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह निवासी खटाम्बा के घर पर पूजन व पारिवारिक आयोजन था। सुबह वह किसी कार्य से देवास आ रहा था। तभी सीआईए स्कूल के सामने ट्रक ने चपेट में लिया। युवक की मौके पर ही मौत […]...
भितरवार के गोहिंदा में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
ग्वालियर-भितरवार। भितरवार थाना एवं अनुविभागीय क्षेत्र के गांव गोहिंदा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को स्कूल लेने के लिए गांव में पहुंची भितरवार के एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर गांव से वापस आ ही रही थी। ग्राम सरपंच के घर के सामने अचानक वैन में आग लग गई। आग लगते देख चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो बच्चों की चीख पुकार सुनकर सरपंच पति ने जान जोखिम में डालकर फंसे बच्चों ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा । समय रहते […]...
शहडोल में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दो की हालत गंभीर ,मातम में बदल गई खुशियां
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खुशी गम में बदल गई और सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, यह घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 के मिश्रा क्रेसर के पास की बताई जा रही है, यहां पर जिला अस्पताल में बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार में आए नए सदस्य को देखने के लिए ऑटो चालक समेत […]...

