Category : राज्य
हॉस्टल संचालिका की गजब गुंडई! फीस नहीं दी तो उठा लिया बच्चा… अब मांग रही फिरौती
कई बच्चों के लिए हॉस्टल जेल की तरह होता है. शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां के अपने नियम कायदे होते हैं जो बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर का एक हॉस्टल वाकई में एक बच्चे के लिए जेल बन गया जहां उसे हॉस्टल की संचालिका ने अपहरण कर बंधक बनाकर रखा. मुजफ्फरपुर के एक हॉस्टल की संचालिका ने बच्चे की हॉस्टल फीस ना मिलने पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई सहम गया. हॉस्टल संचालिका ने फीस नहीं देने पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे का […]...
शराब के धंधे में मुनाफे का लालच देकर पिता-पुत्र ने कपड़ा कारोबारी से 28 लाख हड़पे
भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर शराब का व्यवसाय करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोलार थाने के एसआइ पप्पू कटियार ने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ में रहने वाले चंद्रमणि सोनी कपड़े का कारोबार करते हैं। व्यवयास के सिलसिले में उनका भोपाल आना-जान लगा रहता है। इस दौरान उनके पूर्व परिचित परिचय रीवा निवासी शशिधर पांडे ने चंद्रमणि का परिचय रीवा में शराब का कारोबार करने वाले सतीश शुक्ला और उनके बेटे सचिन शुक्ला से कराया था। […]...
कैंसर से पीड़ित नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
सीहोर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित छोटी ग्वालटोली निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह लगभग सात माह पूर्व भोपाल में हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका कैंसर रोग से पीड़ित थी और इसी वजह से सदमे में रहती थी। हाल ही में आई थी मायके पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय राधेश्याम यादव […]...
रिमझिम बारिश के बीच तालाब में गिरी कार, बड़ा हादसा टला
भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए […]...
दमोह की व्यारमा नदी में मगरमच्छ का आतंक, एक बच्चे को पानी में खींच ले गया… युवक का पैर काटा
बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया। यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास […]...
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया, होटल में युवती से दुष्कर्म
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी […]...
चोरों की राह में रोड़ा बनी नदी, तो बुलडोजर लेकर पहुंचे स्टापडेम तोड़ने… गांव वालों ऐसे भगाया
मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]...
युवती ने कलेक्टर ऑफिस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही फंसी मुश्किल में
ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम […]...
अनूपपुर में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेहा राठौर नाम की महिला अनूपपुर जिले में किराए के मकान में रहती थी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पंखे पर एक फंदा लटका हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस लेकिन महिला का शव […]...
कुपोषण मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी यह बड़ी बात
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुपोषण मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश भीषण कुपोषण की चपेट में आ गया है। प्रदेश की आंगनबाड़ियों में पंजीकृत 6 वर्ष से कम उम्र के 66 लाख बच्चों में से 26 लाख यानि 40% बच्चे बौने पाये गये हैं, वहीं क़रीब 17 लाख यानि 27% बच्चों का वजन मानक औसत वजन से कम पाया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रेकर की माह जून 24 की रिपोर्ट दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में पिछले […]...

