Category : राज्य
शादीशुदा प्रेमिका के 6 टुकड़े किए, पहचान छिपाने के लिए मुंह को पेट्रोल से जलाया…3 महीने बाद पकड़ा गया साइकोकिलर
बालोद : बालोद पुलिस ने तीन महीने बाद आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के चलते एक साईकोकिलर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या का तरीका बेहद भयानक था। साइकोकिलर दीपक साहू ने पहले 39 वर्षीय प्रमिला धुर्वे के साथ शराब पिलाकर और पीकर शारीरिक संबंध बनाए फिर आधी रात को उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल से उसका मुंह जलाया। फिर धारदार हसिया से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दो अलग अलग बोरी में भरकर जंगल में दो अलग अलग जगह फेंक दिया। […]...
जबलपुर में दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत जिंदा जला ड्राइवर, तेज धमाके के साथ लग गई आग
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे और टकरा गए अभी घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी और ट्रक में कितने लोग मौजूद […]...
रील बनाने के कारण पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, नदी में दोस्तों की मदद से फेंका शव
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। आरोपी ने अपने दोस्तों की मदद से महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है उसके दो दोस्तों की अभी तलाश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार को इंदौर रोड़ स्थित पुराने त्रिवेणी ब्रिज के नीचे नदी में बोरे में लाश मिली थी। […]...
मंदसौर में पति से झगड़े के बाद चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई महिला, बच्चों की मौत
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया की, महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार […]...
न सड़क-न गाड़ी… 3 किलोमीटर तक महिला को कांवड़ पर लेकर गया पुलिसवाला, पहुंचाया अस्पताल
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी पर पैदल चलकर कांवड़ कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी तक पहुंचाया. महिला की तबीयत खराब थी. उसे समय पर अस्पताल पहुंचना था, ऐसे में मानवता की मिशाल पेश करते हुए रायपुर की पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी डायल 112 तक पहुंचाने का जिम्मा लिया और पैदल चलकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई. दरअसल, कापू के पारेमेर घुटरूपारा गांव में बरसात […]...
कलयुग की सावित्री! घायल पति को पीठ पर लादकर अस्पताल ले गई महिला
पति-पत्नी का साथ और प्यार जन्म-जन्मांतर का होने की बात कही जाती रही है. इसी कर्तव्य को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है. वीडियो में महिला भिंड के जिला अस्पताल में अपने पति को पीठ पर लेकर उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है. महिला के पति के पैर में चोट लगी हुई और वो चलने में असमर्थ दिखाई दे रहा है. साड़ी पहनकर घूंघट किए हुए देश की सशक्त महिला की ये तस्वीर उसकी जिम्मेदारी और अपने पति धर्म के प्रति निष्ठा […]...
एयरपोर्ट ग्राउंड पर गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप… बॉयफ्रेंड चिल्लाया तो मुंह में ठूंसा कपड़ा, कार सवार युवकों की हैवानियत
भागलपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना तिलका मांझी थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है. बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को 3-4 युवकों ने जबरन कार में बैठाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बॉयफ्रेंड जब चिल्लाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची. उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. हैरान परेशान मां ने घटना को शिकायत पुलिस से की. एसपी-डीएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस मामले की जांच के साथ […]...
जनता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ… जालंधर उपचुनाव जीतने पर बोली AAP
पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आप विधायक मोहिंदर भगत की जीत पर सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता ने भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर मुहर लगा दी है. संजय सिंह ने कहा कि मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है. इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल […]...
महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा क्यों खोद रही है केंद्र सरकार? जानें मिशन के लिए कोयना ही क्यों चुना गया
इंसान ने विज्ञान में खूब तरक्की कर ली है. सुनामी हो, तूफान हो या ज्वालामुखी विस्फोट, आज की आधुनिक मशीनों से इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. लेकिन भूकंप एक ऐसी आपदा जो कब आ जाए या कहां आ जाए, कोई नहीं बता सकता. भारत सरकार अब इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोद रही है. इसे साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और इससे धरती के बारे में क्या-क्या नई जानकारी मिलेगी. महाराष्ट्र के कराड में स्थित बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Borehole Geophysics Research Laboratory- BGRL) राज्य […]...
साख नहीं बचा सके कमलनाथ! छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा की जीत, आखिरी तीन राउंड में पलट गई बाजी
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने कड़ी टक्कर के बीच जीत दर्ज कर ली है. इस विधानसभा में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से बीजेपी के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत हासिल की थी.शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव होते रहे हैं. शुरुआत चार राउंड तक भाजपा आगे रही, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने वापसी की और 17वें राउंड तक लीड बनाए रखी. मतगणना के कुल 20 राउंड हुए. शुरुआती 4 राउंड की […]...

