19.5 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अनूपपुर में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेहा राठौर नाम की महिला अनूपपुर जिले में किराए के मकान में रहती थी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पंखे पर एक फंदा लटका हुआ था।

पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस 

लेकिन महिला का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि पड़ोसी ने महिला की मौत की सूचना दी थी महिला का नाम नेहा राठौर है जो कोलमी में 6 महीने से रह रही थी।

पुलिस ने की पूरे मामले की जांच शुरू 

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि किराए के मकान में महिला रहती थी कमरे के अंदर महिला का शव मिला है जो कमरे में मृत हालत में महिला पड़ी हुई है और दूसरे कमरे में पंखे में दुपट्टा टंगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

सिवनी में थ्री इडियट्स फिल्‍म जैसा सीन, बाढ़ में फंसी थी महिला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Uttarakhand Loksabha

युवती ने कलेक्टर ऑफिस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही फंसी मुश्किल में

Uttarakhand Loksabha

सनावद में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा, शोर मचाने पर भागा

Uttarakhand Loksabha