Category : राज्य
प्रेमिका की हुई शादी तो युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र में आने वाले रानीपुर रोड़ बिजली घर के पीछे की है। युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इस बात से युवक दुखी था और लड़की के विदाई वाले दिन उसने खुद को गोली मार ली घटना शुक्रवार की है।युवक का नाम बॉबी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जौरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच […]...
स्कूल में क्लास के दौरान अचानक गिर गया चलता हुआ फैन, एक छात्रा हुई घायल..
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में बच्ची घायल हो गई है, जिसको भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के […]...
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव नतीजे : धीरेंन शाह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोटों से आगे
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव की नतीजा आज घोषित हो जाएगा। कुछ ही देर में स्थिति साफ हो जाएगी कि इस सीट पर किसकी परचम लहराएंगा। अब तक की मतगणना में अब तक कांग्रेस आगे चल रही है हालांकि 14 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंन शाह की लीड कम होती नजर आ रही है। वे भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी मैदान में है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई […]...
नाइट कल्चर पर रोक के बाद भी इंदौर में खुले रहे बाजार, रात 11 बजे खुद सड़कों पर उतरे अधिकारी
इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बड़ा फ़ैसला लिया है। रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके पूर्व 13 सितंबर 2023 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, इंदौर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक के बीआरटीएस के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकान 24 घंटे खुली रख सकते थे। जिसके लिए निर्धारित परमिशन एवं मापदंड का पूरा होना जरूरी था। वही झोंन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रात 11 बजे कलेक्टर, डीसीपी सहित तीन थानों के बल के […]...
उज्जैन की शिप्रा नदी में हाथ पैर और मुंह बंधी महिला की मिली लाश, मचा हड़कंप
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अभी आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सीएसपी श्वेता गुप्ता भी मौके […]...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ स्कूली बच्चों ने कान्ह नदी किनारे किया पौधारोपण, लगाए गए 51 हजार पौधे
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा चलाए जा रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शहर के वार्ड 57 में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में पौधे रोपे गए,यहाँ शासकीय स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्था के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने 51 हजार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली, इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से भी एक […]...
विश्व हिंदू परिषद प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, बुर्का वाली महिला की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों खजराना मंदिर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। जहां यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में था तो वही इस पूरे मामले को लेकर अब जिन लोगों ने मुस्लिम युवक और युवितयों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई थी। उन्हें धमकी मिली है। इसी कड़ी में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत तुकोगंज पुलिस को की है और पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने की बात कर रही है। पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल गोकुल अपार्टमेंट […]...
हाथ से उखड़ी लाखों में बनी सड़क, PWD मंत्री ने कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट
भोपाल : राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। जहां 60 लाख से ज्यादा में बनी सड़क हाथों से उखड़ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने जांच के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही सड़क निर्माण उपयंत्री को भी निलंबित कर दिया है। दरअसल, भोपाल के बैरसिया की रमचुरा-कचनारिया सड़क का एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने हाथों से रोड को खोदता दिख रहा था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क बड़े आराम से हाथ […]...
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी 3252 वोटों से जीते, कांग्रेस ने की रिकाउंटिंग की अपील
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमलेश शाह से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए रिकाउंटिंग की अपील की है। दोपहर एक बजे तक 15 दौर की मतगणना के बाद धीरेन शाह की बढ़त लगभग चार हजार मतों की थी। लेकिन बड़ा उलटफेर करते हुए 18वें राउंड में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से 707 वोटों से बढ़त बना ली। 19वें और 20वें राउंड की मतगणना में उन्होंने लगभग 1524 वोटों से जीत हासिल कर […]...
दमोह में नदी में नहा रहे बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, गहरे पानी में ले गया, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। कृष्ण सिंह जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ ने […]...

