Category : राज्य
शांति समिति की बैठक में SDM वीरेंद्र कटारे ने खोया आपा, CMO को दे डाली धमकी…
मुरैना : मुरैना जिले के कैलारस में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की मीटिंग रखी गई जिसमें कई गणमान्य लोग एवं आम नागरिक भी शामिल हुए। इसमें ताजिए के रुट और मुस्लिम लोगों ने सहयोग समेत कई बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अचानक सबलगढ़ अनुभाग में पदस्थ SDM वीरेंद्र कटारे आपा खो बैठे और नगर पालिका CMO को धमकाने लगे। बैठक में SDM वीरेंद्र कटारे ने नगर पालिका CMO को धमकी देते हुए कहा कि मैं 2-4 CMO को पहले भी ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर है। इस दौरान बैठक में एसडीओपी वीरेंद्र कटारे कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर,थाना प्रभारी […]...
धन छिपा है… पहाड़ी पर बुला गर्लफ्रेंड से गड्ढा खुदवाया, तभी कर दिया हमला, CID अफसर अरेस्ट
राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सीआईडी अधिकारी एक महिला और उसके बेटे को पहाड़ी पर बुलाया. जब दोनों ने गड्ढा खोदने की कोशिश की तो उसने पीछे से दोनों पर हमला कर दिया. उसने दोनों को जंगल में धन गड़ा होने के बहाने पहाड़ी पर ले गया और दोनों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. वहां से गुजरते हुए लोगों ने सुना तो आरोपी सीआईडी अधिकारी उन्हें छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने अब आरोपी सीआईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. उदयपुर जॉन में कार्यरत सीआईडी खड़क सिंह के कारनामे को सुनकर हर कोई […]...
पटना में डबल मर्डर: अंदर जयमाल, बाहर धांय-धांय… दूल्हे के भाई और जीजा को गोलियों से भूना
बिहार की राजधानी पटना में शादी समारोह में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूल्हे के भाई और जीजा की हत्या कर दी. जिस वक्त वारदात हुई तब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. घटना के बाद मैरिज हॉल में कोहराम मच गया. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दोनों पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पटना के दानापुर स्थित खगौल इलाके में बीती रात शादी कार्यक्रम […]...
न INDIA न NDA, रुपौली में निर्दलीय ने मारी बाजी, तीसरे नंबर पर रहीं RJD की बीमा भारती
बिहार में रूपौली सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. एनडीए और इंडिया दोनों धड़ों को पटखनी देकर इस सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की. जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसेक बाद बीमा भारती राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन चुनाव हार गई. चुनाव हारने के बाद इसी सीट से वापस राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. कभी कोसी के इलाके में नॉर्थ लाइब्रेशन आर्मी चलाने […]...
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले अजीत पवार, क्या बात हुई?
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार शनिवार को अचानक दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि दोनों की मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है. शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने महाविकास अघाड़ी पर शानदार जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर शरद पवार को झटका […]...
मुद्दा हमने उठाया था, AAP सरकार पंगु हो चुकी है… केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर दिल्ली कांग्रेस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला आपको याद होगा कि कांग्रेस ने उठाया था और मुझे खुशी है कि उसके ऊपर कार्रवाई हुई और केजरीवाल जी जेल गए. उन्होंने कहा कि आज उनको अंतरिम जमानत जरूर मिली है, लेकिन साथ ही साथ यह मामला हायर बेंच के लिए रेफर कर दिया गया है. कांग्रेस का मानना है कि अगर कोई बेगुनाह है तो उसको जेल […]...
कांग्रेस के इस खेल में फंस गए शरद पवार, जानिए MLC इलेक्शन में क्यों हारे जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के विधानपरिषद (MLC) चुनाव में शरद पवार के साथ बड़ा खेल हो गया है. शरद पवार के समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं. 11 सीटों पर हुई वोटिंग में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास अघाडी के खाते में 2 सीटें आई हैं. इस बार एमएलसी चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. पहले से आशंका थी कि क्रॉस वोटिंग से किसी न किस का खेल बिगड़ सकता है. अब जब नतीजे आए हैं तो सबसे बड़ा झटका शरद पवार को लगा है.सीनियर पवार को यह झटका कोई और नहीं, बल्कि उनके […]...
सिगरेट पीने से रोका तो युवक ने बड़े भाई और मां पर किया हमला… फिर रस्सी से घोंटा गला
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कत्ल के आरोप में छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. बीते 11 जुलाई को पुलिस को शहर के अनुपमा चौक इलाके के एक घर में मां और बेटे की लाश बरामद की थी. दोनों की लाश के साथ ही पुलिस ने छोटे बेटे को बंधा हुआ पाया था. अब बस्तर पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घर में मां गायत्री और बेटे नीलेश की लाश बरामद की थी इसके अलावा […]...
बेगुसराय: मामा की शर्मनाक करतूत! घर में रह रही भांजी के साथ किया बलात्कार
दुनिया में एक बच्चे के लिए माता-पिता के बाद अगर कोई आता है तो वह हैं उसके मामा या मौसी या फिर चाचा. किसी भी बच्चे को सबसे ज्यादा इन्हीं के साथ सुरक्षित समझा जाता है लेकिन ये वही देश है जहां कंस जैसे मामा भी हुए हैं जिन्होंने अपने ही भांजे कृष्ण को मारने के लिए ना जाने कैसे-कैसे प्रपंच रचता है. खैर… वह तो द्वापर था… लेकिन ये कलयुग है. इस युग के लिए तो वैसे भी ये कहा गया है कि यहां रिश्तों की कोई अहमियत नहीं है. ताजा मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है. […]...
इटारसी स्टेशन पर मां को सोता देख, बगल में लेटे चार महीने के बच्चे को ले गए आरोपी, दोनों गिरफ्तार
इटारसी। देश के बड़े रेल जंक्शन से पांच दिन पहले चार माह के एक दुधमुंहे बच्चे का अपहरण हो गया था। जीआरपी ने किशनगंज बिहार से अपहृणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को छुड़ा कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी राम सनेही चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को फरियादी 28 वर्षीय प्रीति पति स्व. ब्रजेश ओझा निवासी सिराली, जिला हरदा अपनी बहन बीनू के साथ सिराली हरदा से इटारसी आई थी। रात में वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 फुट ब्रिज के सामने चबूतरे पर अपने बालक के साथ सो गई थी। नींद खुलने पर देखा तो उसका बच्चा […]...

