Category : राज्य
एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाईट और ड्रोन पर लगा प्रतिबंध
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट के आसपास अब लेजर लाईट,ऊंचाई पर जाने वाले पटाखे, ड्रोन के उपयोग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।यह आदेश शुक्रवार को एडीएम हिमांशु चंद्र ने दिए हैं। दरअसल विमानपत्तन निदेशक राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पत्र पर प्रशासन ने निर्णय लिया है। यह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए राजधानी में दिया गया पहला आदेश है। एडीएम हिमांशु चंद्र ने समिति के पत्र पर सहमति जताते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आपास के क्षेत्र में लेजर बीम लाईट का उपयोग होने, हवाई पटाखे , […]...
75 से ज्यादा मुस्लिमों का कराया मतांतरण, अब हिंदूवादी पदाधिकारी को मिला धमकी भरा पत्र
इंदौर। मुस्लिम पुरुष-महिलाओं की घर वापसी करवाने वाले हिंदू संगठन के पदाधिकारी को धमकी भरा पत्र मिला है। तुकोगंज पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपितों का पत्र बुर्का पहन कर आई महिला देकर गई है। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हैं संतोष शर्मा गोकुल रेसीडेंसी (जंजीर वाला चौराहा) में रहने वाले संतोष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख है। उनके प्रयासों से इंदौर, मंदसौर और शाजापुर में 75 से ज्यादा मुस्लिम मतांतरण कर हिंदू धर्म (सनातन) स्वीकार चुके है। खजराना गणेश मंदिर में हुए कार्यक्रम में भी शर्मा सहभागी थे। बुर्का […]...
आतंकी फैजान का नाबालिग साथी खंडवा से बाहर गया, परिजनों ने घबराकर दूसरे शहर भेजा
खंडवा। मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने चार जुलाई को खंडवा शहर की सलूजा कॉलोनी स्थित निवास से संदिग्ध आतंकी फैजान शेख को गिरफ्तार किया था। उसके साथ एक नाबालिग को भी गुलमोहर कालोनी से हिरासत में लेकर भोपाल ले गए थे। एटीएस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद नाबालिग को स्वजनों के हवाले कर दिया था। इस घटना से घबराए परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों के पास दूसरे शहर में भेज दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में मीडिया व अन्य किसी को कोई जानकारी नहीं देने की हिदायत भी दी थी। क्षेत्र के पार्षद ने बताया […]...
घर पहुंचने की खुशी बनी मौत का सबब… स्कूल वैन से उतरकर दौड़ते हुए निकली 6वीं की छात्रा, सिर के बल गिरने से गई जान
इंदौर। स्कूल से घर आ रही 13 वर्षीय प्रांशी की अचानक तब मौत हो गई, जब वह दौड़ते हुए घर की तरफ आ रही थी। अचानक सिर के बल गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इंदौर में तिलक नगर की घटना घटना तिलक नगर थाना अंतर्गत ग्रेटर ब्रजेश्वरी कॉलोनी की है। प्रांशी सेंट पाल स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वेन से उतर कर घर की तरफ आ रही थी, जैसे ही घर के समीप पहुंची तो प्रांशी सिर के बल गिर […]...
महाकाल मंदिर के ऊपर उड़ा रहे थे ड्रोन, हैदराबाद के 3 युवकों को पकड़ा
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इस पर कंट्रोल रूप से मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों ने गार्डों को इसकी सूचना दी। लोकेशन के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़े गणेश मंदिर की गली में स्थित एक होटल की छत पर पहुंचकर हैदराबाद के तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवकों पर जुर्माना मिली जानकारी के मुताबिक, अवैधानिक फोटोग्राफी करने पर 1100 रुपये की रसीद काटकर बाद में युवकों को छोड़ दिया गया। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर रहती है। शुक्रवार […]...
अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को दिया जाएगा जिलों का प्रभार
भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बारे में भाजपा संगठन की भी राय ली जा रही है जिससे पार्टी और सरकार, दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए जनहित के कार्य किए जा सकें। तबादलों से रोक हटते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के आवेदन आना शुरू हो जाएंगे। इनमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपेंगे। अमरवाड़ा उपचुनाव की प्रभारी बनाई गई पीएचई मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा […]...
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, चार निलंबित
रतलाम। रिंगनोद थाना क्षेत्र के कलालिया रोड से पुलिस ने 12 दिन पहले पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस थाने के निजी वाहन चालक (दलाल) के जरिए पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एक युवक का आरोप है कि उनसे पहले पचास हजार रुपये की मांग की। उसके बाद में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। दो युवकों ने दलाल के बैंक खाते में 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर […]...
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में महिला की 2 घंटे तक चली झाड़ फूंक, सांप के काटने से हुई थी मौत
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला की मौत हो गई, परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अस्पताल के परिसर में ही झाड़ फूंक कराने में जुट गए। मामले का पता कोतवाली थाना पुलिस को चला कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया शाम को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर जिले की रहने वाली महिला उषा देवी […]...
कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई
उज्जैन: आज की यूथ में रील्स बनाने का इतना क्रेज है कि कभी कभी वे अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां दो युवकों ने कार पर स्टंट करते वीडियो बनाया। ऐसे में युवकों ने अपनी जान तो खतरे में डाली ही बल्कि रोड पर चलने वाली अन्य गाड़ियां भी इससे प्रभावित हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल गुरुवार रात करीब 11:20 बजे गुजरात पासिंग बलेनो कार नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की ओर जा रही थी। कार के […]...
इंदौर में नाइट कल्चर बंद, नहीं खुल सकेंगे रात भर मॉल और दुकानें
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने यह फ़ैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा की थी जिसमें इस बात के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान […]...

