Category : राज्य
पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी हत्या… अंधे कत्ल का ऐसे हुआ पर्दाफाश… पुलिस को जंगल में बोरे में बंद मिली थी लाश
शमशाबाद: 8 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि काछीखेड़ा व डंगरबाड़ा के बीच जंगल के किनारे सफेद प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात लाश मिली है जिसके सिर व दोनों पैर बोरी से बाहर निकले पड़े हैं पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट व शरीर में जगह जगह चोटे हैं जो किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से पहुंचाई गई और साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया। उक्त घटना पर थाना शमशाबाद में मामला […]...
मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की बनकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1 करोड़ 40 लाख रुपए, कभी गर्लफ्रेंड कभी ऑफिसर बनकर किया ब्लैकमेल
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन बैठा। जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई और खास बात यह कि ये ठगी एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने की। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में सॉफ्टेवेयर इंजीनियर से बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी […]...
इंदौर में बंद हो सकता है नाइट कल्चर, सीएम मोहन ने दिए संकेत
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में इस बात के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया है कि बीआरटीएस के आसपास के […]...
वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने अपनी ही सरकार और पार्टी पर उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- उन्होंने भाजपा को आईना दिखा दिया
भोपाल: भोपाल में नीर नवजीवन परियोजना के शुभारंभ के दौरान बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने अपने ही संगठन और सरकार पर तीखा प्रहार किया है। शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भरे मंच से कहा कि जैसे ये छोटी सी झील के शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार आपको मध्यप्रदेश के शासन और प्रशासन में भी बहुत शुद्धिकरण का अभियान चलाना है। वहां भी बहुत गंदगी है जो नजर नहीं आती है वो भी पानी के नीचे छिपी गंदगी है मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उस गंदगी को दूर करेंगे। रघुनंदन […]...
दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत ,एक की हालत गंभीर
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना बनवार चौकी क्षेत्र में आने वाले हरदुआ गांव की है। घटना गुरुवार शाम की है, एक युवक घायल हुआ है जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पहाड़ी सिंह अपनी पत्नी प्रेम रानी के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए थे। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान पेड़ के नीचे टेक सिंह नाम का युवक […]...
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बहन-भाई और भांजे की दर्दनाक मौत..
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई – बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]...
मनचलों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांघ पर लिखे 3 लोगों के नाम
पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद […]...
नखरेबाजी बनी आफत! खतरे में IAS पूजा खेडकर की नौकरी, हो सकती हैं बर्खास्त
महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच […]...
बिहार में मुस्लिम सियासत ने अबतक कितनी ली करवट? ओवैसी के नक्शे कदम पर चल रहे PK
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव से बाद से ही बीजेपी से लेकर आरजेडी और अन्य दल अपने-अपने समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गई हैं. वहीं, चुनावी रणनीतिकार से सियासी पिच पर उतरने वाले प्रशांत किशोर (पीके) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. पीके गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे. प्रशांत किशोर ने साथ सूबे की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी के तर्ज पर मुस्लिम राजनीति करने का फैसला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है […]...
CBI केस में भी केजरीवाल को मिलेगा न्याय… AAP को उम्मीद- BJP ने मांगा सीएम पद से इस्तीफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. हालांकि सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी, आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत दी. ये फैसले में साबित करते हैं कि पिछले दो साल से चल […]...

