27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

5 साल की बेटी को फंदे से लटका कर मां ने खुद भी लगाई फांसी, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

छतरपुर : छतरपुर में एक मां ने अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने पहले बेटी को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदा लगाया लिया। परिजनों ने जब दोनों को लटके देखा तो नीचे उतार कर टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, घुवारा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले चन्द्रप्रकाश उर्फ पप्पू सोनी की 35 वर्षीय पत्नी ने 5 वर्षीय बच्ची सहित मकान के अंदर सीलिंग के छल्ले पर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। फिलहाल फांसी किन कारणों से लगाई ये बात अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। वही फांसी को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है। घटना की जानकारी लगते ही घुवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही शव के पंचनामा कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सील करते कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

भोपाल में एएसआई के घर में श्वान के बच्चे से क्रूरता, एएसआई बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Uttarakhand Loksabha

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन के अंतिम दिन अठखेलियां कर रहे शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए

Uttarakhand Loksabha

मध्‍य प्रदेश के महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज से होगी शुरुआत

Uttarakhand Loksabha