16.9 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सागर में भुट्टे तोड़ने खेत में घुसा अतिथि शिक्षक, तार फेंसिंग से लगा करंट, हुई मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले पथरिया जेगन के पास एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है, मृतक भुट्टा तोड़ने के लिए खेत में घुस गया और तार फेंसिंग में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गौरीशंकर पांडे है जो खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में रहता था और अतिथि शिक्षक था मृतक अपने निजी कार्य से खुरई गया हुआ था। यहां लौटते समय उसको ग्राम पथरिया में एक खेत में भुट्टे लगे हुए दिखाई दिए खेत में तार फेंसिंग भी लगी थी जिसमें जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए करंट फैलाया गया था।

भुट्टा तोड़ने के लिए जा रहे शख्स को पता नहीं था की तार फेंसिंग में करंट आ रहा है और वह तार फेंसिंग के नीचे से निकला और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया जिसे राहगीरों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related posts

सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में CSIR नेट की परीक्षा में धांधली, बाहर से हल कराया जा रहा था पेपर

Uttarakhand Loksabha

भोपाल में एएसआई के घर में श्वान के बच्चे से क्रूरता, एएसआई बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Uttarakhand Loksabha

जॉब के साथ डीएवीवी से करें एमबीए और एमसीए, एडमिशन के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर

Uttarakhand Loksabha