24.3 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मौसमी बीमारियों का असर… इंदौर के अस्पतालों में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़े मरीज

इंदौर। वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। दूषित खानपान और मच्छरजनित बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों शासकीय और निजी अस्पतालों में लंबी कतार लग रही है। टायफाइड, पीलिया, उल्टी-दस्त, बुखार आदि के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

एमवाय अस्पताल ओपीडी के मेडिसिन विभाग में जहां 10 जुलाई को 190 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, यह संख्या 20 जुलाई को बढ़कर 442 हो गई है। इसके बाद से ही यहां 300 से अधिक मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें इंदौर सहित संभागभर के मरीज शामिल हैं।

ऐसे करें बचाव
  • बारिश में पानी उबालकर पीएं।
  • सब्जियां अच्छे से धोने के बाद उपयोग में लें।
  • बारिश में बाहर के खानपान से बचें।
  • बारिश के दिनों में ताजा खाना खाएं।
  • घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें

Related posts

13 साल की किशोरी का 20 वर्ष के युवक से विवाह कराया, मां-पिता पर एफआइआर

Uttarakhand Loksabha

चुनाव परिणाम आने के बाद मंत्रियों पर बढ़ेगा बेहतर प्रदर्शन का दबाव

Uttarakhand Loksabha

नीलोफर बनी निकिता, रहमान बना हीरालाल…इंदौर में 20 मुसलमानों की हुई घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म

Uttarakhand Loksabha