17.8 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

मेरठ के सपा विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार, 100 नोटिस के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए थे ‘हाजिर’

उत्तर प्रदेश के मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच मेरठ पुलिस रफीक अंसारी को लेने के लिए बाराबंकी रवाना हो गई है. दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंसारी के खिलाप गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए थे. इस संबंध में अंसारी 100 नोटिस के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. वह मेरठ शहर से सपा की टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए थे.

इसी महीने के शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1995 के एक मामले में रफीक अंसारी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इनकार साफ इनकार कर दिया था. कोर्ट का कहना था कि उन्हें 1997 से लेकर 2015 के बीच लगभग 100 गैर-जमानती वारंट जारी किए गए. इसके बावजूद भी वह ट्रायल कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं.

Related posts

जिनकी सरकार में 86 में एक ही जाति के 56 लोगों को नौकरी मिली थी… सीएम योगी का सपा पर हमला

Uttarakhand Loksabha

आरक्षण-संविधान-पैसे… यूपी BJP की कार्य समिति की बैठक के प्रस्ताव में क्या-क्या, यादव और दलित वोटों को जोड़ने के लिए होगा काम

Uttarakhand Loksabha

भड़काऊ रील बनाई, पुलिस ने पकड़ा… अब लॉकअप में खड़े होकर मांग रहा माफी

Uttarakhand Loksabha