17.8 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, दर्द से तड़फती मां के साथ 3 मासूम बच्चे भी अस्पताल में रहने को मजबूर

दमोह जिले की गली मोहल्लों में जगह जगह अवैध रूप से शराब का अब बुरा असर लोगों के घरों पर भी पड़ने लगा है। जहां घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी आई है तो महिलाएं और बच्चे अब अपने ही घरों में महफ़ूज नहीं है। ताजा उदाहरण दमोह जिले में ही देखने मिला। जहां शराब के नशे में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। ग़नीमत रही महिला की जान बच गई।

इस वक़्त प्रदेश में दमोह जिला अवैध शराब बिक्री का बड़ा अड्डा बन गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों के गली मोहल्लों में अवैध रूप से शराब बेचने का चलन आम हो गया है। इसलिए नशेड़ी शराब पीकर अपने ही घरों में महिलाओं बच्चों पर ही अटैक करने लगे हैं।

मामला दमोह जिले हटा ब्लॉक के मड़ियादो में शराब के नशे में घर आये पति रामफूल ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया मारपीट की उसके बाद शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। ग़नीमत रही पत्नी की जान बच गई। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल भेजा गया।  महिला के साथ सिर्फ उसके 3 बच्चे हैं जिन्हें पड़ोसी उसके पिता के डर से अस्पताल मां के पास ले छोड़ आए ताकि वह बच्चों को नुकसान ना पहुंचा सके।

Related posts

स्मार्ट मीटर में चिंगारी, पटाखे की तरह फटा और लने लगा, कई लोग बिल्डिंग में फंसे

Uttarakhand Loksabha

सिवनी में थ्री इडियट्स फिल्‍म जैसा सीन, बाढ़ में फंसी थी महिला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Uttarakhand Loksabha

छात्रों को प्रवेश के लिए काॅलेज नहीं कर पाएंगे बाध्य, 30 सितंबर तक दाखिला निरस्त तो लौटानी होगी फीस

Uttarakhand Loksabha