Category : राज्य
प्यार के बीच आया बेटा तो मां ने गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने खोला कत्ल का राज
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के मकान में फेंक दिया था, महिला रात भर रोने का नाटक करती रही यह घटना पनागर थाना क्षेत्र की है। महिला पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने जेठ पर भी आरोप लगा रही थी। लेकिन इस पूरे मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है और महिला नीतू गुप्ता और उसके प्रेमी जाहिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सोमवार को 13 साल के आदित्य का शव मिला […]...
बुरहानपुर में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक ,युवक की दर्दनाक मौत
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि नेपानगर में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन अनियंत्रित हुआ और बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना नेपानगर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो […]...
MP में निवेश के लिए CM मोहन का Grand offer! उद्योगपति जो सोचकर नहीं आए थे, मोहन ने वो दिया..
जबलपुर। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद देश के तीसरे डिफेंस कॉरिडोर जबलपुर कटनी और इटारसी में निवेश के लिए शनिवार को दुनिया के निवेशक जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं अन्य मंत्रीगण व गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने मंच पर उपस्थित विभिन्न उद्योगपतियों का शाल द्वारा स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों में अडानी पॉवर, नेटलिंक, […]...
नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारुति वैन में मारी टक्कर दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है राजमार्ग चौराहा पर शनिवार को एक कंटेनर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी इस हादसे में मारुति वैन में बैठे एक ही परिवार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। मृतक शिवम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर काम करता था और श्रीकांत मजदूरी का काम करता था दोनों ही युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। नितेश नाम का युवक […]...
सतना में आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मामूली बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सतना के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से 6 लोग भी झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवकों का नाम वरुण और आदर्श सिंह है, सूचना पर जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरपीएस स्कूल के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी […]...
रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पत्रकारों ने किया पौधारोपण ,महापौर रहे मौजूद
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पौधारोपण अभियान जोरों पर है। शहर के पत्रकार भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.. इसी क्रम में रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बतौर अतिथि शिरकत की दरअसल देश भर के साथ – साथ इंदौर शहर में भी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल में शहर के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग दिया है। पत्रकारों ने रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे […]...
बंगले के सीमांकन पर भड़क गए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कहा – BJP विधायक के इशारे पर प्रशासन कर रहा काम
भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के लहार स्थित बंगले के सीमांकन का मामला इस समय चर्चा में है, आपको बता दें कि शनिवार को फिर से डॉक्टर गोविंद सिंह के बंगले का सीमांकन शुरू किया गया। इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष का एक बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन में एक इंच भी शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं किया। मैंने किसी दूसरे की जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार के भाजपा विधायक अंबरीष शर्मा पर भी आरोप […]...
कटिहार: मोहर्रम का मेला देखने गई विधवा महिला के साथ युवक ने किया रेप, FIR दर्ज
बिहार के कटिहार जिले में मोहर्रम का मेला दिखाने के बहाने गांव के ही युवक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला मोहर्रम का मेला देखने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने महिला को आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता महिला ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद धमकी भी दी थी, अगर वह कहीं मुंह खोलेगी तो उसके साथ कुछ ठीक नहीं होगा. महिला ने परिवार को घटना की जानकारी दी और नजदीकी थाने में शिकायत भी दर्ज […]...
जैसलमेर की लड़की की शादी पर मचा ऐसा बवाल, थाने के बाहर हुई पत्थरबाजी…ये थी वजह
राजस्थान के जैसलमेर में एक लड़की ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी. लेकिन अब इस शादी को लेकर बवाल मच गया है. राजपूत समाज की लड़की ने ब्राह्मण समाज के लड़के से शादी की है. इसका लड़की के घर वाले विरोध कर रहे हैं. 10 दिन पहले लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी. युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी. परिजन लगातार लड़की को ढू़ंढ़ रहे थे. इसी बीच युवती-युवक के साथ थाने पहुंची और पुलिस से प्रोटेक्शन मांगने लगी. उसने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने […]...
ममता बनर्जी के बाद नवीन पटनायक, सांसद नहीं फिर भी ये नेता क्यों बन गए हैं संसदीय दल के नेता?
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंजली के विधायक नवीन पटनायक बीजेडी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. संसदीय दल का नेता एक पद है, जो संबंधित पार्टी के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के नेता होते हैं. हालांकि, नवीन पहले नेता नहीं हैं, जो सांसद न होते हुए भी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं. नवीन से पहले हाल ही में ममता बनर्जी संसदीय दल की नेता चुनी गई थीं. ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा की सदस्य और राज्य की मुख्यमंत्री हैं. इन दोनों की नियुक्ति के बाद एक बड़ा सवाल सियासी गलियारों में उठ रहा है. वो ये कि […]...

