28 C
Dehradun, IN
August 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

MP में निवेश के लिए CM मोहन का Grand offer! उद्योगपति जो सोचकर नहीं आए थे, मोहन ने वो दिया..

जबलपुर। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद देश के तीसरे डिफेंस कॉरिडोर जबलपुर कटनी और इटारसी में निवेश के लिए शनिवार को दुनिया के निवेशक जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं अन्य मंत्रीगण व गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र के अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने मंच पर उपस्थित विभिन्न उद्योगपतियों का शाल द्वारा स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों में अडानी पॉवर, नेटलिंक, वैद्यनाथ ग्रुप , दावत फूड्स, वोल्वो आयशर, एवीएनएल, एनसीएल, स्वराज शूटिंग, लोहिया एनर्जी, आदिशक्ति राइस मिल, फिनिक्स पोल्ट्री, इन्फोविजन दुबई और दलित चेंबर ऑफ कॉमर्स (डिकी) सहित अन्य अनेक उद्योग संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं।

डिफेंस में निवेश किया तो 50 एकड़ तक जमीन 75% डिस्काउंट पर मिलेगी

जबलपुर समिट में सरकार डिफेंस कॉरिडोर के साथ भोपाल, ग्वालियर, पीथमपुर, सागर के लिए भी निवेशकों को आकर्षित करने वाली है। सरकार ने निवेशकों को बड़ा ऑफर भी दिया है। यदि कोई इंडस्ट्री डिफेंस सेक्टर में निवेश करती है तो उसे 50 एकड़ तक जमीन 75% तक डिस्काउंट पर मिलेगी।

इसके अलावा बड़ा लैंड-बैंक भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा। डिफेंस के लिए मिली जमीन बेचने पर सब-लीज पर दिया जा सकेगा। 500 करोड़ से अधिक निवेश पर इन्सेंटिव डिस्काउंट पर जमीन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, उपकरणों के आयात समेत अन्य कई चीजों पर राज्य सरकार ने 500 करोड़ तक का इन्सेंटिव देने का प्रस्ताव दिया है।
फूड प्रोसेसिंग और टैक्सटाइल के साथ टूरिज्म क्षेत्र में निवेश पर भी सरकार भरपूर मदद करने का वादा कर रही है।

Related posts

जबलपुर के भेड़ाघाट स्टेशन पर रेल कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Uttarakhand Loksabha

सितंबर तक बनकर तैयार होगी जियो साइंस म्यूजियम की दूसरी गैलरी

Uttarakhand Loksabha

13 साल की किशोरी का 20 वर्ष के युवक से विवाह कराया, मां-पिता पर एफआइआर

Uttarakhand Loksabha