Category : राज्य
अब शहीद जवान की पत्नी और माता-पिता में बंटेगी परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ की सहायता राशि
भोपाल। शहीद जवान के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि अब जवान के माता-पिता और पत्नी में आधी-आधी दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ की सहायता राशि अब पत्नी के साथ माता-पिता को भी दी जाएगी। अब शहीद जवान के माता-पिता और पत्नी को 50-50 लाख रुपए सहायता राशि के रुप में मिलेंगे। नियमों में संशोधन की मांग हाल ही में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शहीद अंशुमान की मां ने सरकार से अनुग्रह राशि के नियमों […]...
प्रशासन की टीम पर पथराव करने व जाम लगाने वाले 100 पर FIR दर्ज, अतिक्रमण से जुड़ा है मामला
मुरैना। मंदिर की जमीन से जाम हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव करने और फिर जाम लगाने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा व जाम लगाया यातायात बाधित करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पथराव व जाम लगाने के आरोपितों में महिलाएं भी शामिल हैं। गौरतलब है, कि नेशनल हाईवे 552 के बागचीनी चौखट्टा पर महादेवजी बांके दुल्हेनी मंदिर (दुल्हेनी रामजानकी मंदिर) की जमीन है, जिसके एक हिस्से में हड़बांसी गांव के बालट्टर शर्मा, अवनीश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनरेश शर्मा पुत्रगण रामसनेही शर्मा ने कब्जा कर चार मकान व 10 दुकानें बना ली थी। दुल्हेनी […]...
जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : सीएम मोहन यादव बोले- संस्कारधानी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलेंगे
जबलपुर। महाकौशल अंचल में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने शनिवार को जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप जलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने देवास, कटनी , पिपरिया और छिंदवाड़ा में में औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया कर कहा कि छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी मुख्यमंत्री ने जबलपुर में फूड प्रोसेसिंग और गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने घोषणा की। आयोजन में देश के प्रमुख […]...
आराम की ऐसी आदत कि कार्यालय में भी नहीं छूटती, दमेाह में ड्यूटी के दौरान बुजुर्ग से मालिश करवाते हैं बैंक शाखा प्रबंधक
पथरिया दमोह। एमपी के दमोह के पथरिया में बैंक में अक्सर आम आदमी को छोटे-छोटे कामों के लिए ज्यादातर इस काउंटर से उस काउंटर और लंच के बाद या फिर आज और कल के चक्कर लगवाए जाते हैं। कई बार इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी भड़ास निकालते हुए दिखाई देते हैं। दमोह के सहकारी बैंक महाप्रबंधक अनुपम खरे बोले-आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पैर में दर्द हो रहा था इसलिए पैर की मालिश करवा रहे जब हमने उनसे इस संबंध में जानकारी ली तो शाखा प्रबंधक राजेश जैन अपनी […]...
टीचर ने छात्रों के मोबाइल से ब्वाॅयफ्रेंड को भेजे मैसेज, फिर डिलीट कर दिये, कही थी ऐसी बात
इंदौर। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर रोबिन के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली शिक्षिका पर डाॅक्टर ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिक्षिका छात्रों के मोबाइल से डाॅक्टर को धमकी भरे मैसेज भेज रही थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की है। परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक डॉ. सुयश द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसको अनजान नंबरों से काॅल व मैसेज आ रहे हैं। एसआई मनीषा भिलाला ने नंबरों की जांच की तो कम्प्यूटर के छात्रों को निकले। बयानों में बताया शिक्षिका ने जरुरी काम का बोल कर फोन लिए थे। उसने ब्वाॅयफ्रेंड को मैसेज भेजे और तत्काल डिलीट भी कर […]...
नौकरी के नाम पर दो महिलाओं से 15 लाख रुपये की ठगी, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची शिकायत
भोपाल। निजी फर्म में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर की दो महिलाओं से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़तों ने पुलिस कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है। ऐसे फांसा जाल में शातिर जालसाज ने रुपये ऐंठने के बाद भरोसा दिलाने के लिए महिलाओं को फर्जी ऑफर लेटर दिए, बल्कि उनका आनलाइन इंटरव्यू भी करवाया था। जब उनकी नौकरी नहीं लगी, तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिचित ने किया दगा तलैया थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ निवासी हिना आफताब ने शिकायत में बताया है […]...
अग्निवीर भर्ती में 9500 में से 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ग्वालियर-चंबल अंचल के
ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 2 अगस्त से 12 अगस्त के बीच होगा। ग्वालियर के दिव्यांग खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा में प्रदेश के 10 जिलों के 9500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ग्वालियर और चंबल अंचल के तीन जिलों के ही हैं। 10 दिन तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा सबसे पहले अग्निवीर जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके बाद अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा होगी। दस दिन तक चलने वाली शारीरिक परीक्षा में 9500 […]...
रेडिसन चौराहे पर बैरिकेडिंग से बनाया लेफ्ट टर्न, 20 प्रतिशत यातायात को फायदा
इंदौर। रेडिसन चौराहा शहर के व्ययस्तम चौराहों में से एक है। शनिवार को यातायात पुलिस ने यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए विजय नगर से आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग से लेफ्ट फ्री टर्न बनाया। इससे विजयनगर से देवास नाका जाने वाले वाहनों को फायदा मिलेगा। शाम को व्ययस्तम समय में रेडिसन चौराहे पर यातायात का दबाव काफी रहता है विजय नगर चौराहे से आने वाले लेफ्ट टर्न को बाधित करते हुए रुक जाते थे। इससे देवास नाका जाने वाला यातायात भी वेवजह से यातायात में फंसा रहता था। इससे मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विजय नगर से आने वाले […]...
बीमा कंपनी ने इलाज में खर्च राशि नहीं दी, अब देना होगा 60 हजार रुपये का हर्जाना
भोपाल। अक्सर व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा इसलिए लेता है कि बीमार होने पर अस्पताल का खर्च बीमा कंपनी भुगतान कर सके, लेकिन अक्सर बीमा कंपनियां तमाम बहाने बनाकर बीमा राशि देने से इंकार कर देती है। ऐसा ही एक मामला जिला उपभोक्ता आयोग में पहुंचा। चार साल बाद आयोग ने निर्णय सुनाया। आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज व सदस्य अरूण प्रताप सिंह ने निर्णय सुनाते हुए बीमा कंपनी पर 60 हजार रुपये देने का हर्जाना लगाया। दरअसल जिला उपभोक्ता आयोग में होशंगाबाद रोड निवासी डा. रणवीर सिंह, तेजिंदर सिंह व रमनिक कौर ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरंस व बंसल अस्पताल […]...
मुरैना के जौरा में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया आपको बता दें पटवारी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पटवारी किसान से नामांतरण का कार्य करने के बदले रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम को की है। पटवारी सुजान सिंह मुरैना के जौरा में सियारू हलके पर पदस्थ है। किसान रघुवीर जाटव से पटवारी नामांतरण के कार्य के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बाद में 10 हजार रुपए में कार्य करने के लिए पटवारी तैयार […]...

