Category : राज्य
दतिया में शराब के नशे में युवक ने खा लिया जहर, हुई मौत
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर […]...
मुरैना में फंदा डालकर रील बना रहे बच्चे की दम घुटने से हुई मौत, फांसी लगाकर तड़पने की कर रहा था एक्टिंग
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह […]...
गोंडा के बाद अलवर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द; स्टेशन पर भटकते रहे यात्री
राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलवर […]...
कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का मौसम
पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]...
श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा
कुल्लू/रामपुर: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) निवासी पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर बुशहर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल […]...
500 रुपये का कमरा, 50 की बिरयानी…Zomato डिलीवरी बॉय ने दिखाया मुंबई का ‘सच’-VIDEO
भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोड़कर कोई न कोई शहर चले जाते हैं. कुछ दिल्ली जाते हैं तो कुछ मुंबई, लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता. लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कमरे का महंगा किराया, महंगा ट्रांसपोर्ट समेत और भी कई सारी चीजें शामिल हैं. वैसे दिल्ली में रहना तो फिर भी थोड़ा आसान है, लेकिन मुंबई में रहना हर किसी के लिए संभव नहीं है. हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने मुंबई के रहने के अपने संघर्षों को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर […]...
फ्री शिक्षा, फ्री बिजली… हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी
हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च […]...
दमोह में कई दिनों से आतंक मचाने वाला मगरमच्छ पिंजरे में फंसा, तालाब में आया था; ऐसे किया काबू में
बनवार दमोह: एमपी में दमोह के जंप जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी बस्ती के समीप छोटे तालाब में आंख मिचौली खेल रहा मगरमच्छ में फंस गया। वन विभाग ने मशक्कत से पिंजरे में कैद किया।वन विभाग ने उसे पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के तौर पर मुर्गा मांस कर रखा था, लेकिन दोपहर 12 बजे से तालाब में रखे पिंजरे रखे मांस के टुकड़े खाकर मगरमच्छ पिंजरे से बाहर निकल जाता था। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिगोरगढ़ तालाब में छोड़ा गया । दो बार भी जब मगरमच्छ पिंजरे में कैद नहीं हुआ तो… पिंजरे में लगा आटोमेटिक […]...
कार की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान, पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भोपाल। दहेज में कार लाने की मांग से लगातार प्रताड़ित हो रही एक नवविवाहिता ने कुछ दिन पूर्व चारमंजिला बिल्डंग से कूदकर जान दे दी थी। जांच के दौरान मृतका के स्वजन के दर्ज किए गए बयानों में भी प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। बचपन में उठ गया था मां का साया कटारा हिल्स थाना पुलिस के […]...
उमरीखेड़ा घूमने आने वाले पर्यटक दाल-पानिए और दाल बांटी का उठा सकेंगे लुत्फ, मनोरंजन पार्क में हुए ये बदलाव
इंदौर। 190 हेक्टेयर में फैले उमरीखेड़ा मनोरंजन पार्क में आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों को यहां आदिवासी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। वन विभाग ने इनके लिए पार्क में दाल-पानिए और दाल-बाटी देने पर विचार किया है। यहां बकायदा रसोई घर बनाया जा रहा है। पार्क में आने वाले पर्यटकों को आदिवासी व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए पहले से आर्डर देना हो। इसके लिए वन विभाग जल्द ही बुकिंग नंबर जारी करेगा, जिस पर 24 घंटे पहले भोजन का आर्डर देना पड़ेगा। उसके आधार पर समिति भोजन की तैयारी करेंगी। वैसे दाल-पानिए […]...

