24 C
Dehradun, IN
April 23, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

जबलपुर के होटल में 3 जून से रुकी थी रशियन युवती, पुलिस ने वीजा – पासपोर्ट की जांच की शुरू..

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक होटल में रशियन युवती के मिलने से पुलिस विभाग सकते में आ गया। 34 वर्षीय यह युवती जबलपुर क्यों आई है ,पुलिस अभी इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पता चला है कि यह युवती बीते एक सप्ताह से जबलपुर के एक होटल में रुकी हुई थी। पुलिस होटल के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। जिसने की विदेशी लड़की के होटल में ठहरने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। माढ़ोताल थाना पुलिस ने युवती से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के पास वीजा पासपोर्ट तो […]...

टेबल पर खाने के साथ पिस्टल और कारतूस… रौब दिखाने को डाली तस्वीर, कब होंगे गिरफ्तार?

Uttarakhand Loksabha
बिहार के अररिया में युवाओं में रौब दिखाने की होड़ लगी हुई है. सोशल मीडिया पर आए दिन युवा अवैध हथियारों की प्रदर्शन कर रहे हैं. इन युवकों में कानून का कोई डर नहीं दिख रहा. जिले में हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने के मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला जिले के भरगामा थाना क्षेत्र का है. यहां तीन युवकों ने अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. टेबल पर शराब पार्टी करते युवा अवैध हथियारों को थाल […]...

मोबाइल में बिजी थी पत्नी, पति ने डांटा तो 3 बच्चों संग पी लिया जहर; महिला की मौत

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश में रीवा से सटे मऊगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मोबाइल चलाने को लेकर पति ने एक महिला को डांट लगा दी. इसके बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद खुद भी पी लिया. आनन फानन में महिला और तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वहीं तीनों बच्चों की हालत नाजुक है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल […]...

जेल में पिता-पुत्र का हत्यारा मुकुल प्रहरियों से पूछ रहा बाहर निकलने का रास्ता

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आराेपित सेंट्रल जेल में बंद मुकुल सिंह सलाखों से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। बंदी मुकुल बातचीत में प्रहरियों से जेल से बाहर निकलने का तरीका पूछता है। कुछ बंदियों के साथ बातचीत में उसने जेल से भागने के बारे में भी बातचीत की। वह कोई गुप्त रास्ता जानना चाहता है जिससे कि वह बाहर निकल जाएं। जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है जेल अधिकारियों का कहना है कि दो हत्या करके जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे […]...

13 करोड़ रुपये खर्च कर कबाड़ से किया ‘कमाल’ अब हो रही शराबखोरी

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। नगर निगम ने ‘कबाड़ से कमाल’ का नवाचार कर खूब सुर्खियां बटोरीं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस नवाचार का देशभर में डंका बजा, लेकिन गुजरते वक्त के साथ नगर निगम के अधिकारियों के अनदेखी के चलते कबाड़ से किया कमाल फिर कबाड़ में तब्दील हो रहा है। नगर निगम ने चलन से बाहर हो चुकी सात पुरानी मेट्रो बसों को नागरिकों की सुविधा के लिहाज से चलित पुस्तकालय, बर्तन बैंक, महिलाओं के चेजिंग रूम और आश्रय स्थल और फन बस नाम देकर सात मेट्रो बसों को इस तरह से जनउपयोगी बनाया था, जिसे ‘कबाड़ से कमाल’ नाम दिया गया। डुमना […]...

ट्रेन के अंदर टुकडों में बरामद हुआ था महिला का शव, पुलिस को बंद मिले CCTV

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। हाथ-पैर और धड़ काटकर ट्रेन में रखने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंची लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। नागदा और उज्जैन में छानबीन चल रही है। जीआरपी पुलिस को शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। पुलिस दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर जांच करने गई लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज जांच रहे हैं […]...

साइबर ठगों को रुपये ट्रांसफर करने के लिए फर्जी खाते खुलवाने वाला मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है। एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके […]...

महाकाल मंदिर परिसर में छद्म वेशधारियों के घूमने पर रोक, सुरक्षाकर्मी पर हमले के बाद फैसला

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार सुबह एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर चिमटे से हमला कर दिया। इससे गार्ड के हाथ में चोट लगी है। मामले की शिकायत महाकाल थाने में भी की गई है। मंदिर समिति ने छद्म वेशधारी साधुओं के परिसर में घूमने पर रोक लगा रखी है। गार्ड नियम का पालन कराने गया इसी बात पर विवाद हो गया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी डा. रूबी यादव ने बताया महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भस्म आरती के बाद कुछ साधु वेशधारी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं तथा भक्तों को भस्म बांटते हैं। इससे भक्तों की भीड़ […]...

पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के शहरों से बुलाईं दमकलें

Uttarakhand Loksabha
विदिशा। बुधवार सुबह पीतल मिल चौराहा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित पूर्व विधायक शशांक भार्गव की यूनाइटेड फैक्ट्री (कीटनाशक) में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए बीना, सिरोंज, शमशाबाद, गंजबासौदा, भोपाल, रायसेन जैसे आसपास के शहरों से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। लगभग 20 दमकलों की मदद से 06 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फैक्ट्री में कहीं-कहीं बाद में भी रह-रहकर धुआं उठता देखा जा रहा है। फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। एनडीआरएफ व […]...

बदौला बाजार की घटना निंदनीय, शांति बनाएं रखें… सतनाम समाज संग बैठक कर बोले CM विष्णु देव साय

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया था. सीएम ने कहा कि समाज भ्रमित न हो- इस संबंध में हम सब को साथ मिलकर काम करना चाहिए. समाज में सद्भाव हम सबकी जिम्मेदारी है. वहीं सतनामी समाज प्रमुखों ने भी कहा कि हम सभी बलौदा बाजार की घटना से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की […]...