24.6 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के शहरों से बुलाईं दमकलें

विदिशा। बुधवार सुबह पीतल मिल चौराहा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित पूर्व विधायक शशांक भार्गव की यूनाइटेड फैक्ट्री (कीटनाशक) में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए बीना, सिरोंज, शमशाबाद, गंजबासौदा, भोपाल, रायसेन जैसे आसपास के शहरों से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। लगभग 20 दमकलों की मदद से 06 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फैक्ट्री में कहीं-कहीं बाद में भी रह-रहकर धुआं उठता देखा जा रहा है। फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है।

एनडीआरएफ व सीआइएसएफ ने संभाला मोर्चा

 

आग पर काबू करने के लिए विदिशा और रायसेन की एसडीआरएफ और भोपाल से आई सीआइएसएफ के करीब 50 जवानों की टीम ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों की माने तो अभी तक 80 टैंक से अधिक पानी डाला जा चुका है। आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से बाउंड्री के अलावा अंदर फैक्ट्री की दीवारों को तोड़कर दमकलों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दूर से नजर आ रहा था धुआं

 

इंडस्ट्रियल एरिया में जिस जगह फैक्ट्री में आग लगी, उसके आसपास कीटनाशकों की कई और फैक्ट्रियां भी हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग इतनी भयावह थी कि 60-70 फीट ऊपर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। फैक्ट्री से उठता धुआं कई किमी दूर से नजर आ रहा था। मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अन्य जिलों से फायर ब्रिगेड बुलाने के लिए संपर्क किया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

बुलडोजर से तोड़ी दीवार

 

आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने न बुलडोजरों की मदद से फैक्ट्री की बाउंड्री को तोड़ा, इसके बाद उसमें रखे केमिकल को बाहर निकल गया, वरना आग और ज्यादा विकराल रूप ले सकती थी। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, विधायक मुकेश टंडन भी मौके पर पहुंचे।

Related posts

बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा

Uttarakhand Loksabha

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Uttarakhand Loksabha

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Loksabha