15.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

बाल कलाकार को दिया इंस्‍टाग्राम पर ब्लू टिक लगवाने का झांसा, आईडी हैक कर मांगे 200 डॉलर

Uttarakhand Loksabha
,इंदौर। धारावाहिक,फिल्मों में अभिनय कर चुकी बाल कलाकार साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। एक हैकर ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक का झांसा देकर आईडी हैक कर ली। आरोपी द्वारा 200 डॉलर की मांग करने पर पुलिस एक्शन में आई। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक बाल कलाकार बार्बी शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। 11 वर्षीय बार्बी के इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख फॉलोअर्स है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक करवाने का प्रलोभन दिया और ऑथेंटिक कोड ईमेल के माध्यम से हैकर ने ले लिया। हैकर ने प्रोफाइल का यूजर नेम और पासवर्ड […]...
मध्यप्रदेश

शीतला माता वॉटर फॉल में पिकनिक मना रहा था युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

Uttarakhand Loksabha
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल शीतला माता वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे 21 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह पिकनिक मनाने आया था। दीपक और उसके दोस्त शीतला माता फाल के नीचे कुंड में नहा रहे थे। तभी दीपक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी देर तक कुंड में […]...
मध्यप्रदेश

बीयर पीने के बाद प्रधान आरक्षक और आरक्षक की रहस्यमय मौत, पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand Loksabha
 छिंदवाड़ा। रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बीती रात साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके (55 ) एवं प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने आठवी बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक […]...
मध्यप्रदेश

नालछा के पास ग्राम काकलपुरा के खेत में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में डर का माहौल

Uttarakhand Loksabha
 धार। नालछा के समीप धार वन परिक्षेत्र के ग्राम काकलपुरा में खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जाता है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहा काफी बड़ा तेंदुआ पानी या भोजन की तलाश में खेत में आ पहुंचा है। तेंदुए को देख आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण मवेशी लेकर भाग खड़े हुए। वहीं खेत मालिक को आसपास के ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की मूवमेंट को देखने में लगे हुए हैं। इधर मौके पर वन विभाग का अमला भी पहुंच गया है। नालछा वन परी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर मोहन सोलंकी ने बताया कि ग्राम […]...
मध्यप्रदेश

सीधी घटना पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, कहा – आदिवासी लड़कियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स का करें गठन…

Uttarakhand Loksabha
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा सीधी ज़िले में स्कॉलरशिप का झाँसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियाँ इसका शिकार हो सकती हैं अर्थात बलात्कार पीड़ित आदिवासी लड़कियों की संख्या 7 से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी ज़िले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियाँ निर्भय होकर कॉलेज में […]...
मध्यप्रदेश

झारखंड में बीजेपी को जीत दिलाएगा वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूला, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स एंड ट्रिक्स…

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को चुनाव प्रचार के साथ – साथ सँगठनात्म व्यूहरचना की जिम्मेदारी भी सौंपी है। संगठन की जमावट में माहिर माने जाने वाले वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट पूरे देश में आपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने मिशन झारखंड की शुरुआत वीडी शर्मा ने सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद बीजेपी के […]...
मध्यप्रदेश

जामा मस्जिद और शंकर मंदिर से उतारे गए लाउडस्पीकर, CM की सख्ती के बाद एक्शन में प्रशासन

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा  जिला प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल ने आज सभी मंदिर और मस्जिदों से एक से अधिक लगाए गए लाउड स्पीकर निकलवा दिए है। उन्होंने सख्त आदेश दिए है कि मंदिरों और मस्जिदों में एक लाउडस्पीकर रहेगा। सभी लाउडस्पीकर की आवाज 65 डेसीबल रहेगी। दरअसल यह आदेश बीते दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक के दौरान दिए है। जिसके बाद जिले भर में यह कार्रवाई की जा रही है। आज तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे, एसआई मयंक उइके पुलिस बल के साथ निकले। उन्होंने नगर पालिका शंकर मंदिर और जामा मस्जिद सहित अन्य मंदिरों और मस्जिदों में लगे दो लाउडस्पीकर में […]...
मध्यप्रदेश

खजराना गणेश मंदिर के मास्टर प्लान को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में मंदिर समिति की हुई बैठक…

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में मास्टर प्लान और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई,बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के अलावा निगमायुक्त शिवम वर्मा, पुलिस के आला अधिकारी और मंदिर के सभी पुजारी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में परीक्षा भवन से पकड़ाए दो मुन्नाभाई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा के दौरान दूसरे स्कूल के नाबालिग छात्र छात्रा को बैठकर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना इंदौर शहर के बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दे माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं 12वीं में फेल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए रुक जाना नहीं योजना पास होने के लिए सरकार लेकर आई है, जिसकी परीक्षाएं चल रही है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शारदा […]...
मध्यप्रदेश

घरों मे चोरी करने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश, सोने चांदी के गहनों के साथ 3 महिला चोर गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश के बड़वाह में 16 मई को विद्युत वितरण कंपनी की असिस्टेंट इंजीनियर शीतल अलावा के घर से दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पारदी गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। जिनके पास से किमती आभूषण भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि 16 मई ग्रीड कालोनी के सूने घर से दरवाजे का नकूचा तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी। घटना में एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिरों व सीसीटीवी के माध्यम से […]...