30.6 C
Dehradun, IN
July 15, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शीतला माता वॉटर फॉल में पिकनिक मना रहा था युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल शीतला माता वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे 21 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह पिकनिक मनाने आया था। दीपक और उसके दोस्त शीतला माता फाल के नीचे कुंड में नहा रहे थे। तभी दीपक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

काफी देर तक कुंड में युवक की तलाश की गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला। दीपक मूलतः धार जिले के मनावर का रहने वाला है और इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। युवक के शव को पुलिस ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related posts

दो सहेलियों के अजब प्रेम की गजब कहानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Uttarakhand Loksabha

4 महीने से तालाब में डूबी हुई थी कार, जैसे ही निकाला मिले दो नर कंकाल, फिर सामने आई अधूरी लव स्टोरी की खौफनाक कहानी

Uttarakhand Loksabha

4 जून को राहुल गांधी की गलतफहमी हो जाएगी दूर- विजयवर्गीय

Uttarakhand Loksabha