31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

झारखंड में बीजेपी को जीत दिलाएगा वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूला, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स एंड ट्रिक्स…

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को चुनाव प्रचार के साथ – साथ सँगठनात्म व्यूहरचना की जिम्मेदारी भी सौंपी है। संगठन की जमावट में माहिर माने जाने वाले वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट पूरे देश में आपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने मिशन झारखंड की शुरुआत वीडी शर्मा ने सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ की।

इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ गोंडा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।  इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश में बूथ विस्तार अभियान, वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के फार्मूले पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि कैसे बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए से निरंतर संपर्क करते हुए घर – घर से वोट निकलवाना है। वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे की रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।  उन्होंने बताया कि सुबह कार्यकर्ता खुद के परिवार के वोट के साथ आसपास के चार परिवारों के वोट भी डलवाए।

मध्यप्रदेश में अपने बूथ मैनेजमेंट फार्मूले के सफल प्रयोग के बाद अब वीडी शर्मा इसी फॉर्मूले को झारखंड में फिर से प्रयोग में ला रहे हैं। जिस में गोंडा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक कार्यकर्ता एक घर का फॉर्मूला दिया। एक कार्यकर्ता सुबह उठकर अपने घर के सदस्यों के वोट और उसके अलावा आसपास के चार परिवारों के वोट डलवायेगा। गोंडा लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी के सदस्य सुबह 6 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं को फोन कर सम्पर्क करेगा। कोर कमेटी का प्रत्येक सदस्य 6 लोगों को फोन करेगा। बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री, बीएलए अपने – अपने क्षेत्र में लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे। विपक्षी दल जिस तरह से भ्रम फैला रहे हैं। उसका बूथ पर जवाब देना है। सोशल मीडिया की टीम लगातार मोदी सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी शेयर करें।

वीडी शर्मा को क्यों माना जाता है मप्र बीजेपी का शुभांकर अध्यक्ष।

दरअसल वीडी शर्मा ने जब से मप्र बीजेपी के अध्यक्ष का पद संभाला है , पार्टी पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा तक सभी चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतती आ रही है। जिसके पीछे वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फार्मूला बड़ी भूमिका निभाता आ रहा है और यही वजह है कि मध्य प्रदेश के बूथ मैनेजमेंट की चर्चा देश भर में है। यहीं वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन लोकसभा चुनावों में म प्र के संगठन को सभी 29 की 29 लोकसभा सीटें जितने का बड़ा लक्ष्य दिया है। और ताज़ा हालात में वीडी शर्मा मिशन 29 के इस लक्ष्य को भी पूरा करते दिखाई दे रहे हैं। यहीं वजह है कि देश के प्रधानमंत्री भी वीडी शर्मा को शुभांकर अध्यक्ष मानते हैं।

Related posts

सागर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता – पुत्र की दर्दनाक मौत, खेत में काट रहे थे लकड़ी..

Uttarakhand Loksabha

जिला न्यायालय की दीवार से सटे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीस मिनट जलता रहा तेल

इंदौर सीट पर नोटा का नया रिकार्ड, मिले इतने लाख वोट

Uttarakhand Loksabha