Category : देश
कांग्रेस पर हमला, एनडीए सांसदों को मंत्र… संसदीय दल की बैठक में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों के साथ उनकी ये पहली बातचीत थी. एनडीए की यह बैठक ऐसे समय में हुई जिस समय संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है. बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. एनडीए का हर सांसद इस बैठक में मौजूद था. पीएम का माला पहनाकर संसदीय दल की बैठक […]...
NEET-UG 2024: सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली टीम 8 जुलाई को करेगी सुनवाई
नीट-यूजी पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है. देश की सबसे बड़ी अदालत पर लाखों छात्रों, अभिभावकों की नजर लगी हुई है. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय बेंच में पूरे मामले पर अब 8 जुलाई को सुनवाई होने वाली है. नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभी तक 24 याचिकाएं सूचीबद्ध की गई हैं. ये सभी याचिकाएं अलग अलग किस्म की हैं. इनमें कोचिंग सेंटर, परीक्षा देने वाले छात्र और संगठन हैं, जिनकी ओर से अदालत की निगरानी में केंद्रीय एजेंसी या फिर एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग की […]...
लोकसभा की जीत से गदगद सपा की अब महाराष्ट्र पर नजर, अखिलेश के भरोसेमंद इंद्रजीत कर पाएंगे कमाल?
लोकसभा चुनाव में बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सपा की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है. इंडिया गठबंधन के साथ सपा महाराष्ट्र में कम से कम 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, पार्टी की तैयारी विधानसभा की 35 सीटों पर है. सपा के इस विस्तार नीति को सफल बनाने के लिए अखिलेश यादव ने इंद्रजीत सरोज को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. अखिलेश यादव के कार्यकाल में यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने यूपी से बाहर किसी बड़े राज्य में अपने दिग्गज नेता को प्रभारी बनाकर भेजा है. ऐसे में सियासी गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर […]...
यूपी उपचुनाव जीतने का बीजेपी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, योगी के स्पेशल-16 लेंगे हार का बदला?
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार का हिसाब बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में करने का प्लान बनाया है. लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बनने के चलते खाली हुई सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. सीएम योगी ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 16 मंत्रियों की’स्पेशल टीम’ बनाई है. यूपी सरकार के मंत्रियों को एक-एक विधानसभा सीट का जिम्मा सौंपा गया, जो इसी हफ्ते से मोर्चा संभाल लेंगे. ऐसे ही जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई बल्कि विधानसभा सीट के जातीय समीकरण के लिहाज से […]...
मानहानि मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला, अगली सुनवाई कब?
मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हो सके. उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट से समय मांगा. जिसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता को अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को तय की है. सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल सदन की कार्यवाही में व्यस्त हैं ऐसे में वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं. वकील ने कोर्ट से आगे का समय मांगा. जिसे कोर्ट […]...
मोदी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है… लोकसभा की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण से कुछ अंशों को हटाया गया है, जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका दावा है कि सत्य को मिटाया नहीं जा सकता, वह हमेशा सत्य ही रहने वाला है. राहुल गांधी ने सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला. दरअसल, राहुल गांधी की ओर से भाषण दौरान हिंदू, अग्निवीर, अल्पसंख्यकों और हिंसा से संबिधित की गई टिप्पणियां लोकसभा की कार्यवाही से हटा दी गई हैं. राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता […]...
पेपर लीक, EVM, अयोध्या… इन मुद्दों पर लोकसभा में सरकार पर खूब गरजे अखिलेश यादव
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल होते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. पेपर लीक को लेकर अखिलेश ने कहा कि सरकार इसलिए पेपर लीक करवा रही है ताकि किसी को नौकरी न देना पड़े. साथ ही ईवीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि हम इसके समर्थन में कभी नहीं थे और इसके खिलाफ हम संघर्ष करते रहेंगे. अखिलेश ने एक बार फिर अग्निवीर योजना को खत्म किए जाने की बात कही. संसद की कार्यवाही आज मंगलवार को शुरू होने पर पहला भाषण अखिलेश यादव […]...
भगवान को याद किया और लगा दी वाटरफॉल में छलांग, सेना के रिटायर्ड जवान के कूदने का Video
लोनावला के भुशी डैब में रविवार को डूबने से चार लोगों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि पुणे के प्लस वैली स्थित तामिनी घाट वाटर फॉल में डूबने से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई. भोसरी इलाके में रहने वाले इस जवान का शव तीन दिन बाद मिला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह जवान अपने साथियों के साथ तामिनी घाट वाटर फॉल में कूदते नजर आ रहा है. इसके बाद वह किनारे पत्थरों को पकड़ कर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह […]...
अब ‘दंड’ नहीं लोगों को ‘न्याय’ मिलेगा, 3 नए आपराधिक कानून लागू होने पर बोले अमित शाह
देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए आज सोमवार से 3 नए कानूनों को लागू कर दिया गया है. विपक्ष नए कानून को लेकर हमला कर रहा है तो सत्ता पक्ष इसके फायदे गिना रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि औपनिवेशिक कानून का दौर अब खत्म हो गया है. अब देश में दंड की जगह न्याय मिलेगा. देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी. राजद्रोह कानून को भी खत्म कर दिया गया है. अमित शाह ने कहा, “देश की जनता को मैं बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आजादी के 77 साल […]...
गुजरात को एक और बड़ा सम्मान, CM ऑफिस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय को ISO 9001:2015 का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है. यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, जनता-केंद्रित और सुचारू कामकाज के लिए दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवेंसेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) और ISO ऑडिट की परम्परा भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ी है. इस सफलता की वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय को 2024 से 2026 तक की अवधि के लिए ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यह प्रमाण पत्र टेक्नोक्रेट कंसल्टेंट्स […]...

