22.8 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
देश

NEET-UG 2024: सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली टीम 8 जुलाई को करेगी सुनवाई

नीट-यूजी पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है. देश की सबसे बड़ी अदालत पर लाखों छात्रों, अभिभावकों की नजर लगी हुई है. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय बेंच में पूरे मामले पर अब 8 जुलाई को सुनवाई होने वाली है. नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभी तक 24 याचिकाएं सूचीबद्ध की गई हैं. ये सभी याचिकाएं अलग अलग किस्म की हैं. इनमें कोचिंग सेंटर, परीक्षा देने वाले छात्र और संगठन हैं, जिनकी ओर से अदालत की निगरानी में केंद्रीय एजेंसी या फिर एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग की गई है.

इसके साथ ही कई याचिकाओं में परीक्षा रद्द करने की भी मांग की गई है. वहीं कुछ याचिकाओं में यह निर्णय लेने का जिम्मा सबसे बड़ी अदालत पर छोड़ दिया गया है. इसके अलावा एनटीए की भूमिका को लेकर अलग से जांच की मांग भी की गई है और पेपर लीक में शामिल उसके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की गुजारिश भी याचिकाकर्ताओं ने की है.

3 सदस्यीय बेंच करेगी मामले की सुनवाई

अगले 8 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली जो बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी उनमें जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल रहेंगे. नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नोटिस किया जा चुका है. पूरे मामले में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. संसद में हंगामा, सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है.

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह AIIMS में भर्ती, पीठ दर्द की शिकायत

Uttarakhand Loksabha

IAS पूजा खेडकर की मां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं, मनोरमा पर हैं ये आरोप

Uttarakhand Loksabha

मौत वाली Reel… 100 फीट की ऊंचाई से कूदा युवक, 20 सेकंड में पानी के अंदर समा गया

Uttarakhand Loksabha