Category : देश
क्या अग्निवीर को नहीं दिया जाता शहीद का दर्जा? राहुल गांधी के सवाल का राजनाथ ने ये दिया जवाब
लोकसभा में सोमवार को हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीरों की भर्ती करने वाली अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती. उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता. अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस योजना को हटाएगी. यह सेना की योजना नहीं, पीएमओ की स्कीम है, जिनके लिए एक अग्निवीर यूज एंड थ्राे मजदूर है. अग्निवीर वो सैनिक होते है जिनकी भर्ती इस योजना के तहत 4 साल की अवधि के लिए की जाती है. राहुल गांधी के बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब […]...
आप PM से झुककर हाथ मिलाते हैं… राहुल के सवाल पर स्पीकर ने समझाया संस्कार
लोकसभा में सोमवार को स्पीकर के अभिवादन पर घमासान मच गया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के अभिवादन के तरीके पर सवाल उठाया. राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये आसन पर आरोप है. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संस्कार का पाठ पढ़ाया और बताया कि वह किस वजह से ऐसा करते हैं. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने अग्निवीर, […]...
उठो पार्थ, युद्ध करो… युवाओं में हताशा से छुटकारा के लिए मेगा यूथ फेस्ट का आयोजन
आज युवा कई प्रकार की आदतों के शिकार हो रहे हैं और यही वजह है कि उनके भीतर कई मोर्चे पर हताशा भी देखने को मिलती है. ऐसे युवाओं में लव अफेयर्स, ब्रेक अप्स और सोशल मीडिया की लत सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. बीते रविवार 30 जून, 2024 को दिल्ली में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से ऐसे ही युवाओं को दिशा देने के लिए मेगा यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया. इस फेस्ट का नाम दिया गया था- उठो पार्थ, युद्ध करो. मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडी आर्टिस्ट, नृत्य-नाटक कलाकार […]...
‘मैं 100 बार यही कहूंगा..’, खरगे ने RSS को लेकर राज्यसभा में दिया ऐसा बयान कि मच गया हंगामा
राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर हंगामा मच गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खरगे ने कहा कि आरएसएस एक मनुवादी संस्था है. इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. भारत के संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, यह देश के चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी. खरगे ने कहा कि गोडसे को उकसाकर गांधी की हत्या कराई थी. खरगे के बयान पर सभापति ने संघ का बचाव किया. सभापति ने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना गुनाह […]...
सैलाब, हाहाकार और मौतें… पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक बारिश बरपा रही कहर
देश में मानसून दस्तक देने लगा है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इस आफत की बारिश में कई परिवार उजर गए. इस हाहाकारी बारिश ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कहर बरपा रखा है. कहीं सैलाब तो कहीं हाहाकार वाली स्थिति है. कहीं गाड़ियां बह गईं तो कहीं लोग बह गए. मानो ऐसा लग रहा है जैसे पानी कोई बर्बादी की कहानी लिख रहा हो. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी शहरों में भी कई लोगों की मौतें हुई हैं. दिल्ली […]...
‘रहूंगी बॉयफ्रेंड के साथ, खर्चा उठाए मेरा पति..’, पत्नी ने रखी अजीब डिमांड, हसबैंड भी इस जिद पर अड़ा
आजकल एक्सट्रामैरिटल अफेयर की खबरें आम हो गई हैं. चाहे पति हो या पत्नी, हमें कई केस ऐसे देखने को मिलते रहते हैं जहां शादी के बाद भी लोग किसी और से अफेयर चलाते हैं. इसी बीच ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से अजीब डिमांड की है. उसका कहना है कि वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है. दोनों बेटियों को भी अपने साथ रखेगी और प्रेमी के साथ रहेगी. लेकिन खर्च पति को ही उठाना होगा. पति की भी जिद है कि वो अपनी पत्नी […]...
गोधरा सेंटर के धंधेबाजों का ‘गंदा पेपर’ लीक, अब तक 6 गिरफ्तार, कहां तक पहुंची CBI जांच?
देश में मई में हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) परीक्षा में धांधली के मामले कई राज्यों से लगातार सामने आ रहे हैं. पेपर लीक मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने गुजरात से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह नई गिरफ्तारी गोधरा में हुई जहां के एक निजी स्कूल के मालिक को पकड़ा गया. पंचमहल जिले में गोधरा के निकट स्थित जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को सीबीआई ने कल रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या […]...
उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीट क्यों हारी कांग्रेस? डिस्ट्रिक्ट वाइज होगी समीक्षा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तराखंड में करारी हार मिली थी. पांच में एक भी सीट कांग्रेस जीत नहीं पाई. पार्टी अब इस हार की वजह तलाशेगी. इसके लिए वह डिस्ट्रिक्ट वाइज समीक्षा करेगी. इसके साथ ही कांग्रेस आगामी नगर निगम और ग्रामीण निकाय चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मथिरा दत्त जोशी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. जोशी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि फीडबैक लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नवप्रभात रुद्रपुर और हलद्वानी का दो दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वो कार्यकर्ताओं […]...
जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के आर्मी चीफ, कई ऑपरेशन की संभाल चुके कमान
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेनाध्यक्ष (सीओएएस) चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ Chief of the Army Staff (COAS) के रूप में कार्यभार संभाला. जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पहले यह जिम्मेदारी जनरल मनोज पांडे ने संभाली. द्विवेदी इस पद को संभालेंगे इस बात की घोषणा 11 जून को की गई थी. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फरवरी 2024 से जून 2024 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में काम किया. इससे पहले IGAR (GOC) और सेक्टर कमांडर असम राइफल्स के रूप में भी उन्होंने काम किया. द्विवेदी ने राइजिंग स्टार कोर और उत्तरी सेना की भी 2022 से 2024 तक […]...
इंदिरा गांधी ने हमें जेल में डाला, पर कभी ‘देशद्रोही’ नहीं कहा… इमरजेंसी पर जानें क्या बोल गए लालू यादव
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में जून 1975 में आपातकाल लगाने का ऐलान किया था. आपातकाल के खिलाफ बिहार में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जमकर आंदोलन हुए थे और उस आंदोलन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद शामिल हुए थे और वह आंदोलन के संचालन समिति के संयोजक थे. आपातकाल के दौरान लालू प्रसाद ने आपातकाल का विरोध किया था और जेल भी गए थे. आंदोलन के बाद लालू प्रसाद यादवबिहार की सियासत में प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे थे. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टी के नेताओं […]...

