सीहोर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के […]...

