एनिमल विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सारा किया धरा सोशल मीडिया का है
पिछले साल दिसंबर में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर खूब विवाद हुआ था. इस फिल्म को महिला विरोधी बताया गया. जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों ने भी फिल्म के कंटेंट का विरोध किया था. फिल्म को लेकर जितना घमासान मचा उतना ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी की. अब फिल्म से जुड़े विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने एनिमल से जुड़े पूरे विवाद के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया. निखिल कामत के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने पहली बार एनिमल को लेकर हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा, “सारा किया […]...

