19.6 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
क्राइममध्यप्रदेश

मंत्री रावत से ठग ने भाजपा संगठन मंत्री का PA बन मांगे पैसे, क्राइम ब्रांच में FIR

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। भाजपा संगठन मंत्री का का पीए बनकर रामनिवास रावत से पैसे मांगे गए, मंत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की है जिसके बाद एक संदिग्ध ठग को हिरासत में भी लिया गया है। मंत्री रामनिवास रावत को फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। जब मंत्री ने इसको क्रॉस चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम में शिकायत की है, जिसके बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने इंदौर से पकड़ लिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नंबर से रामनिवास रावत को कई बार कॉल आ रहा था और कॉल करने वाला खुद को भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष का पीए बता रहा था और 5 लाख रुपए की भी मांग रहा था। इसके साथ ही ठग ने अपने किसी साथी को महामंत्री बनाकर बात भी कराई।

इस पर मंत्री को शक हुआ जिसके बाद उन्होंने बीएल संतोष के पीए को फोन लगाया, तब उनकी तरफ से कोई भी कॉल नहीं करने की बात कही गई इसके बाद मंत्री को ठगी का पता चला उन्होंने ठगी के प्रयास करने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है, बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक संदिग्ध को इंदौर से हिरासत में लिया है।

Related posts

चेहरे पर पॉलिथीन बांधकर मुंह में डाल ली नाइट्रोजन गैस की पाइप ,सुसाइड का ऐसा तरीका सुनकर हिल जाएंगे आप

Uttarakhand Loksabha

पेपरलेस होंगे मप्र विधानसभा के कार्य, ई-विधान परियोजना को मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी

Uttarakhand Loksabha

मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान

Uttarakhand Loksabha