32.2 C
Dehradun, IN
April 22, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। शादीशुदा महिला से प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपित ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद खुद भी आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला और आरोपित दोनों अब एक ही अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की निगरानी के बीच दोनों का उपचार हो रहा है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में पता चला कि आरोपित नरेंद्र पंजाबी अविवाहित है। बता दे कि मंगलवार को रांझी के मस्ताना चौक में फूूल बेचने वाली 42 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर दुकान पर बैठी थी। तभी […]...
मध्यप्रदेश

कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह पुलिस की सुस्ती का पूरा फायदा उठा रहा है। इसकी एक बानगी हाल ही में नजर आई, जब एक चोर एक स्थान से कार चुराने के आठ दिन बाद दोबारा से उसी स्थान से वाहन चुराने पहुंच गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गनीमत रही कि चोर दूसरी बार में कार का लॉक तोड़ने में चोर कामयाब नहीं हो पाया, वरना यह गाड़ी भी चोरी हो चुकी होती। करीब एक हफ्ते में दूसरी बार हुई इस घटना से पुलिस के रात्रिगश्त पर भी सवाल उठ […]...
मध्यप्रदेश

अरे जिम्मेदारों, सरकार से कह दो-बच्चों की जान खतरे में न डालो

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। सरकारी स्कूलों के भवनों का बुरा हाल है। जिले के 500 ऐसे भवन है जिन्हें तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है, लेकिन शासन स्तर से इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो किसी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, क्योंकि इन स्कूलों की दीवारों में दरारें हैं तो किसी की छत से पानी टपक रहा है। इसके बाद भी इन जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं और अफसर मौन हैं। यह हालत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बनी हुई है। जर्जर भवन के संधारण के लिए भोपाल स्तर पर प्रस्ताव भी भेजे गए, लेकिन […]...
मध्यप्रदेश

50 रास्तों से सेंध लगा रहे चोर… अब एआई तकनीक के कैमरे लगाएगी इंदौर पुलिस, 7 महीने में हुई वारदातों का किया विश्‍लेषण

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। चोरी-डकैती और लूट जैसी घटनाओं के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की है। इसमें उन 50 रास्तों को चिन्हित किया है, जिनका अपराधी उपयोग करते हैं। इन रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एआइ तकनीक के कैमरे भी खरीदे जा रहे हैं। कैमरे फेस रिकग्निशन होंगे। 17 स्थानों पर एनपीआर तकनीक के कैमरे लगेंगे, जिससे गाड़ी नंबर का पता लग सकेगा। जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में अधिक घटनाएं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमितसिंह के मुताबिक पिछले सात महीने में हुई चोरी की घटनाओं का विश्लेषण करने पर जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में अधिक घटनाएं सामने आईं। चोरों ने तीन जोन के […]...
मध्यप्रदेश

नगर निगम का जीपीएस ही दगाबाज डंपर डिपो में, एंट्री हो रही केदारपुर पर

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। शहर में कचरा प्रबंधन के कार्य में लगे नगर निगम के वाहनों में दगाबाज ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा हुआ है। शहर में कचरा ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए सेकंडरी वेस्ट वाहनों में शामिल डंपर डीजल लेकर दिनभर में भले ही केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट पर एक बार कचरा लेकर पहुंचें, लेकिन वहां मनमर्जी का एंट्री सिस्टम काम कर रहा है। लैंडफिल साइट तक एक चक्कर लगाने वाले डंपरों की दो-दो एंट्रियां की जा रही हैं। नईदुनिया ने गत 30 जून को भी इस पूरी गड़बड़ी का राजफाश किया था और गत 28 जुलाई को फिर से निगम […]...
मध्यप्रदेश

मौसमी बीमारियों का असर… इंदौर के अस्पतालों में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़े मरीज

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। दूषित खानपान और मच्छरजनित बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों शासकीय और निजी अस्पतालों में लंबी कतार लग रही है। टायफाइड, पीलिया, उल्टी-दस्त, बुखार आदि के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। एमवाय अस्पताल ओपीडी के मेडिसिन विभाग में जहां 10 जुलाई को 190 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, यह संख्या 20 जुलाई को बढ़कर 442 हो गई है। इसके बाद से ही यहां 300 से अधिक मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें इंदौर सहित संभागभर के […]...
मध्यप्रदेश

बिजली का बिल मांगने पर तलवार से किया हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा थाने की शिकायत

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल की चौकी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के परिवार द्वारा अपने पड़ोसी से मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। जहां उक्त मामले की थाने में रिपोर्ट की गई है जिसपर मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। यह है पूरा मामला.. जानकारी के मुताबिक छतरपुर थाना सिविल लाइन अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में दबंगो ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया है। बुधवार की दोपहर दुर्गा कॉलोनी निवासी सीमा यादव पति देवेंद्र यादव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते […]...
मध्यप्रदेश

सागर में भुट्टे तोड़ने खेत में घुसा अतिथि शिक्षक, तार फेंसिंग से लगा करंट, हुई मौत

Uttarakhand Loksabha
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले पथरिया जेगन के पास एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है, मृतक भुट्टा तोड़ने के लिए खेत में घुस गया और तार फेंसिंग में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गौरीशंकर पांडे है जो खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में रहता था और अतिथि शिक्षक था मृतक अपने निजी कार्य से खुरई गया हुआ था। यहां लौटते समय उसको ग्राम पथरिया में एक खेत में भुट्टे लगे हुए दिखाई दिए खेत में तार फेंसिंग […]...
उत्तरप्रदेश

5 जूते मारो, 15000 रुपये लो… पंचायत में मौलाना ने रेप केस ऐसे निपटाया

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग से रेप के आरोपी को पंचायत में ही फैसला सुना दिया गया. उसे पांच जूते मारने और 15 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा दी गई. पंचायत में ये अजीबोगरीब फैसला मौलाना ने सुनाया. पीड़ित पक्ष की महिला ने पंचायत में आरोपी लड़के को पांच जूते मारे. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से लड़की के गायब होने की सूचना दी थी. उन्होंने मौहल्ले के ही एक […]...
मध्यप्रदेश

न्याय की राह में घरवाले ही बने ‘दीवार’, कोर्ट में बयान देने आई थी बेटी, पिता-भाई घसीटकर ले गए

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के सतना में एक लड़की पॉक्सो कोर्ट में गवाही देने पहुंची. लेकिन तभी उसके परिजन वहां आ गए. पहले तो वो लड़की को घसीटते हुए कोर्ट से बाहर लेकर गए. जब लड़की चीखने-चिल्लाने लगी तो परिजनों ने उससे मारपीट भी की. फिर उसे घर ले गए. लड़की यहां कोर्ट में अपने बॉयफ्रेंड के लिए गवाही देने पहुंची थी. लड़की के परिजनों उसके बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया था. इसी की सुनवाई कोर्ट में होनी थी. लड़की के पिता और भाइयों ने उसके बॉयफ्रेंड से भी मारपीट की है. मामला सतना के कोलगवां इलाके का है. जानकारी के […]...