24.5 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
व्यापार

महंगाई ने तोड़ा 15 महीनों का रिकॉर्ड, मई में पड़ी दोगुनी मार

Uttarakhand Loksabha
थोक बाजार की कीमतों पर आधारित महंगाई (WPI Inflation) के नए आंकड़े सामने आ गए हैं. अप्रैल के मुकाबले मई के महीने में ये दोगुना से ज्यादा बढ़ी है और ओवरऑल 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. आने वाले समय में संभव है कि थोक महंगाई का असर देश के आम लोगों और रिटेल बाजार दिखाई दे, तब देखना होगा कि इस बारे में आरबीआई क्या फैसला लेता है. मई के महीने में देश के अंदर थोक महंगाई की दर 2.61 प्रतिशत रही है. ये अप्रैल के 1.26 प्रतिशत से लगभग दोगुना अधिक है. जबकि पिछले साल […]...
मध्यप्रदेश

मुलताई पहुंचे सीएम मोहन यादव, ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

Uttarakhand Loksabha
बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती […]...
मध्यप्रदेश

भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।...
उत्तरप्रदेश

UP में लगातार घटता जा रहा BJP का ग्राफ, यही रहा पैटर्न तो 2027 के लिए खतरे की घंटी

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है. इसी उत्तर प्रदेश में बीजेपी 10 साल पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 71 सीटें और 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने में सफल रही थी, लेकिन 2024 में वह महज 33 सीटों पर सिमट गई. इसके चलते ही बीजेपी केंद्र में अकेले अपने दम पर बहुमत से दूर रह गई. बीजेपी नरेंद्र मोदी के नाम पर 2014 में यूपी से सियासी वनवास खत्म करने में कामयाब रही थी. इसके बाद से बीजेपी का सियासी ग्राफ लगातार घट रहा है […]...
मध्यप्रदेश

पति को छुट्टी न मिलने से नाराज पत्नी का अफसर पर फूट गया गुस्सा, जमकर पीटा..

Uttarakhand Loksabha
 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर […]...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़: बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के दो जवान घायल

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के लिए आईटीबीपी के 53वीं वाहिनी के दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने […]...
मध्यप्रदेश

भिंड: दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 84 को उल्टी दस्त की शिकायत, एक्टिव हुआ पीएचई विभाग

Uttarakhand Loksabha
भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो […]...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बन जाते हैं तीनों सेनाओं में अफसर, आर्मी और नेवी चीफ भी यहीं से पढ़े

Uttarakhand Loksabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]...
देश

पुणे पोर्शे हिट एंड रन: रईसजादे के दोस्तों का खुलासा- पब में पी थी 90 हजार रुपये की शराब

Uttarakhand Loksabha
पुणे के पोर्शे कांड को भला कौन भूल सकता है. पोर्शे कार चला रहे नाबालिग रईसजादे ने पिछले महीने बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. इस कारण दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मामले में अभी भी जांच जारी है. इस बीच अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 18-19 मई की रात को नाबालिग आरोपी और उसके 15 दोस्तों ने दोनों पब (Pub) में 90 हजार रुपये खर्च किए थे. नाबालिग आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए. जबकि, बाकी के 42 हजार रुपये उसके दोस्तों ने दिए. मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के इन […]...
उत्तरप्रदेश

बचपन से सन्यासी, किडनी भी फेल… आखिर कौन हैं राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज?

Uttarakhand Loksabha
वृंदावन के परम रसिक संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले युवा से लेकर बुजुर्ग सभी जानते हैं. इन दिनों चाहे रील्स हों या यूट्यूब शॉर्ट्स सभी जगहों पर आपकी फीड में पीले वस्त्र धारण करे संत उपदेश देते हुए दिखाई दे ही जाते हैं, वहीं है प्रेमानंद महाराज. इनका नाम युवाओं के बीच तब फेमस हुआ जब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनके पास आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. हालांकि इन दिनों प्रेमानंद महाराज अपनी तीखी टिप्पणी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह टिप्पणी उन्होंने कथावाचक प्रदीप […]...