24.5 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
देश

तीसरी बार जीत के बाद पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा, श्रीनगर की करेंगे यात्रा

Uttarakhand Loksabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर जा सकते हैं. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा सकते हैं. योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के श्रीनगर जाने की संभावना है. 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा होगा. फिलहाल यह कार्यक्रम डल झील के किनारे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) […]...
देश

PAK सेना की काली करतूतों का एक बार फिर पर्दाफाश, मारे गए आतंकी से बड़ा खुलासा

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल चुन चुनकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. कल यानी गुरुवार को कठुआ के हीरानगर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी के पास से पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदा गया माइक्रो सैटेलाइट संचार उपकरण बरामद किया गया है. मारे गए दोनों आतंकी सीमा पार से आए थे. दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, ग्रेनेड और लंबे समय तक चलने वाले खाने पीने के सामान और दवाईयां भी मिली है. सभी पाकिस्तान मेड हैं. कठुआ एनकाउंटर में मारे आतंकी हैदर की तस्वीर सामने आई […]...
उत्तरप्रदेश

जयमाल से पहले स्टेज के पीछे गया दूल्हा, करने लगा ऐसा काम कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दूल्हे को शराब के नशे में धुत और गांजा पीते देख दुल्हन का पारा चढ़ गया. उसने फिर शादी से इनकार कर दिया. मामला फत्तूपुर इलाके का है. यहां गाजे-बाजे के साथ एक घर में बारात पहुंची. दुल्हन को स्टेज पर लाया दया. सब कुछ सही चल रहा था. तभी दुल्हन ने देखा कि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही है. तब तक उसने कुछ नहीं कहा. इसके बाद दुल्हन ने देखा कि दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया. दुल्हन भी उसके पीछे गई. उसने देखा कि वहां जाकर दूल्हा गांजा […]...
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन-अजय देवगन से भिड़ेगा ये साउथ सुपरस्टार, दिवाली पर महाक्लैश की तैयारी!

Uttarakhand Loksabha
इस साल कई बड़ी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने के इंतजार में हैं. पर जिस एक चीज में मामला फंसता नजर आ रहा है, वो है रिलीज डेट. इस वक्त किसी भी एक्टर को सोलो रिलीज मिलना काफी मुश्किल है. अक्सर देखा जाता है कि फिल्म का काम पूरा होने से पहले ही वो एक तारीख पर रुमाल रख देते हैं. साथ ही ऐलान कर दिया जाता है कि इस दिन उनकी पिक्चर रिलीज होगी. पर बाद में दूसरे सुपरस्टार्स भी इसी दिन […]...
खेल

बाबर आजम समेत पूरी टीम जाएगी जेल? भारत से हार के बाद पाकिस्तान में दर्ज हुआ देशद्रोह का केस

Uttarakhand Loksabha
पाकिस्तान की टीम को लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में पहले उसे अमेरिका और भारत से शर्मनाक हार मिली. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने जमकर पूरी टीम को लताड़ा. बारिश की आशंका के बीच टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की चिंता में थी कि अब बाबर आजम की टीम पर एक नई मुसीबत टूट पड़ी है. पूरी टीम जेल जाने के कगार पर है. पाकिस्तान के एक वकील ने सभी खिलाड़ियों समेत कोच और दूसरे स्टाफ पर देशद्रोह का मुकदमा कर दिया है. वकील ने पूरी टीम पर देश को धोखा देने […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर मारा छापा, 14.58 करोड़ रुपये नकद मिले

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर के दो घरों में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। सटोरियों के पास से 14.58 लाख रुपये नकद और विदेशी करंसी भी मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इंदौर रोड पर केबीसी होटल के पीछे स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी पीयूष चोपड़ा के घर तथा मुसद्दीपुरा में एक घर पर दबिश दी। दोनों घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस को इनकी गिनती के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ी। सट्टेबाजी कर रहे आरोपितों के पास से एपल के मैकबुक और महंगे फोन भी […]...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp Video Calling के लिए आए शानदार फीचर्स, Google Meet और जूम को मिलेगी टक्कर

Uttarakhand Loksabha
वाट्सऐप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेंजिंग ऐप्स में से एक है. इसमें समय-समय पर अपडेट जोड़े जाते हैं, जिसकी वजह से ये अब तक यूजर्स के बीच पॉपुलर है. हाल में प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके बाद पर्सनल यूज के साथ-साथ प्रोफेशनल मीटिंग के लिए भी वाट्सऐप की डिमांड बढ़ जाएगी. वाट्सऐप के कॉलिंग फीचर में कुछ नए अपडेट जोड़े गए हैं. इससे सभी डिवाइस पर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा. अब आप वाट्सऐप पर वीडियो कॉल पर 32 लोग जोड़े जा सकते हैं, इसमें ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयरिंग, स्पीकर […]...
मध्यप्रदेश

अफ्रीका-जिम्बाब्‍वे से समुद्र के रास्ते विदेशी जानवर ले जाए जाते हैं चेन्नई और मुंबई, इंदौर एसटीएफ ने कोर्ट में दी जानकारी

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। विदेशी जानवरों की तस्करी को लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जांच अब हैदराबाद तक पहुंच गई है। यहां के एक व्यापारी की दुकान से 4 वाल पाइथन और 5 इगुआना टीम ने जब्‍त किए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी फरार हो चुका है। व्यापारी से जुड़े लोगों से पूछताछ में सामने आया कि समुद्री मार्ग से जानवरों का भारत में लाया जाता है। चैन्नई, मुंबई और कोलकाता बंदरगाह पर जानवरों को उतरा जाता है। बाद में इन्हें सड़क मार्ग से विभिन्न राज्यों में व्यापारियों तक पहुंचाया जाता है। जानवरों को अफ्रीका, जिम्बाम्बे, केन्या, थाइलैंड से मंगवाया […]...
धर्म

संकटमोचन हनुमान जी को किसने दिया चिरंजीवी होने का वरदान? जानें कैसे बने अमर

Uttarakhand Loksabha
मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने और उनकी कृप पाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. हनुमान जी को अंजनी पुत्र, पवन पुत्र, संकटमोचन, राम भक्त, बजरंगबली और महाबली जैसे कई नामों से जाना जाता है. इन सभी नामों के साथ ही भगवान हनुमान को चिरंजीवी भी कहा जाता है. चिरंजीवी का अर्थ है, अजर-अमर. धार्मिक मान्यता है कि एकमात्र वही ऐसे भगवान हैं जो आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं. धरती पर मौजूद होकर वे आज भी अपने भक्तों की परेशानियां सुनते हैं और उनके संकटों को दूर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं […]...
लाइफ स्टाइल

शाम को योग करना सही या गलत? किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए इसके बारे में

Uttarakhand Loksabha
Yoga in Evening: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट के साथ-साथ फिजिकल वर्कआउट भी जरूरी है. एक्सपर्ट अक्सर लोगों को सुबह जल्दी उठने और योग-एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. सुबह के समय कोई भी फिजिकल एक्टिविटी की जाए तो उससे फायदा ही मिलता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप शाम के समय योग या वर्कआउट नहीं कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों के मन में योग को लेकर कई सारी भ्रांतियां रहती हैं कि इसे सिर्फ सुबह के समय ही किया जाना चाहिए. शाम के समय योगाभ्यास करने से फायदा नहीं मिलता. लेकिन आपको बता […]...