24.3 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुलताई पहुंचे सीएम मोहन यादव, ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती भी की और वहां मौजूद सभी लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

इस कार्यक्रम के उपरांत सीएम डा. यादव उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर आमसभा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले के लिए 347 करोड़ रुपए की लागत से 1008 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

Related posts

रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत, सात मजदूर दबे

Uttarakhand Loksabha

MP: 11 बैगों में भरा कैश, गिनने लगानी पड़ी मशीनें… वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजी का खुलासा

Uttarakhand Loksabha

गुटखा थूकने के लिए पिकअप चालक ने खिड़की से बाहर निकाला आधा शरीर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि धड़ से अलग हो गया सिर और एक हाथ

Uttarakhand Loksabha