21.5 C
Dehradun, IN
May 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

प्रॉपर्टी कारोबारी को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, बच्‍चों को लेकर हुआ था विवाद

Uttarakhand Loksabha
उज्‍जैन। शहर में देर रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी को विवाद के बाद गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात दो बजे की है। प्रॉपटी कारोबारी प्रकाश यादव को उनके पड़ोसी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली प्रकाश यादव के सीने में लगी है। सुरेंद्र रिटायर्ड फौजी हैं। मामला शहर के नागझ‍िरी क्षेत्र के हामुखेड़ी का है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद रिटायर्ड फौजी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्‍चों को खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यादव के […]...
मध्यप्रदेश

स्कूल की राह भी नहीं आसान, 500 मीटर के कीचड़ भरे रास्ते से जाते हैं बच्चे

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। आजादी का अमृतकाल बीत जाने के बाद भी नौनिहालों को स्कूल तक का सफर 500 मीटर के दलदली रास्ते को पार करके जाना पड़े तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है, लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते-सहमते हुए इस दलदल में पैर जमाते हुए स्कूल तक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार स्कूल चले अभियान के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं पाड़ल्यामाता गांव के बीचो-बीच से आदर्श नगर कॉलोनी का कच्चा रास्ता जाता है, जो बारिश के मौसम में कीचड़ […]...
मध्यप्रदेश

मोहर्रम के जुलूस में हनुमान चालीसा का पाठ, उज्जैन के उन्हेल में दिखी एकता की मिसाल

Uttarakhand Loksabha
उन्हेल। उज्जैन जिले के उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। कचहरी चौक पर नगर परिषद द्वारा उस्तादों के स्वागत समारोह के दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सभी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन के पास उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। इस गंगा जमुनी तहजीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। कचहरी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान […]...
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, फायरिंग, हंगामा और फिर जाम

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। जौरा तहसील के बागचीनी चौखट्टा के पास उरहेड़ी गांव में जमीन पर कुछ प्रभावशालियों का कब्जा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम इस अतिक्रमण को हटाने पहुंची, इसी दौरान अतिक्रमकारियों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ीं। इस विवाद में फायरिंग की सूचना है, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकारा है। हंगामे के बाद तीन महिलाओं को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया। बताया गया कि हंगामे व फायरिंग में दो महिलाआें की मौत हो गई लेकिन बागचीनी थाना प्रभारी राजकुमार परमार […]...
मध्यप्रदेश

बारिश से बचने पहले जर्जर टिन शेड की मरम्मत की, फिर किया अंतिम संस्कार

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। बारिश के दिनों में मुरैना जिले के कईयाें गांवों में अंतिम संस्कार करना बड़ी परेशानी बन गया है। कहीं मुक्तिधाम ही नहीं, कहीं मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में है, तो कहीं श्मशान ही जलमग्न है। ताजा मामला जौरा तहसील के हड़बांसी गांव का है, जहां अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणाें को श्मशान के टूटे-फूटे टिनशेड काे सही करना पड़ा, जिससे बारिश में चिता की आग न बुझे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हड़बांसी गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बुजुर्ग के शव को दोपहर में अंतिम […]...
मध्यप्रदेश

देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को उत्तर प्रदेश से मिली जान से मारने की धमकी

Uttarakhand Loksabha
देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद को धमकी देने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर से किसी व्यक्ति ने दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि मामले की जांच शुरू […]...
मध्यप्रदेश

आरटीई के तहत प्रवेश देने वाले निजी स्कूलों से मांगी गई फीस की जानकारी

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रदेश के करीब 26 हजार निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाती है। इनकी फीस का भुगतान शासन की ओर से स्कूलों को किया जाता है। एक बच्चे के लिए करीब साढ़े पांच हजार रुपये निजी स्कूल को दिया जाता है। इसमें कई स्कूल विभाग ने अधिक फीस की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ स्कूलों की फीस कम है, लेकिन वे भी बराबर शुल्क लेते हैं।इसे देखते हुए राज्य शिक्षा ने स्कूलों से सत्र 2023-24 का फीस स्ट्रक्चर व बच्चों से […]...
मध्यप्रदेश

भूमाफिया ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा, रेल लाइन के लिए खेत देने वाले किसानों का अटक गया मुआवजा

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। भू-माफियाओं ने अधिकारी-कर्मचारियों से जुगलबंदी कर सरकारी भूमि, पट्टे और भू-दान की जमीनों की खरीद-विक्री कर करोड़ों रुपये अपनी तिजोरियों में भर लिए। इन दबंग भू-माफिया के काले कारनामों का खामियाजा वह किसान भुगत रहे हैं, जिनकी जमीन सरकार ने रेल लाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित कर ली है। रेल लाइन के लिए सेमई पटवारी हल्का नंबर 6 के 74 निजी सर्वे नंबरों में से 110 से अधिक किसानों की 18.688 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन ने अधिग्रहित करके रेलवे काे दी थी। रेलवे ने इन जमीनों पर ट्रैक बनाकर पटरियां बिछाने का काम पूरा कर भी दिया है। तीन साल पहले मुरैना […]...
मध्यप्रदेश

स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार पिता को पीठ पर बैठाकर ले गया युवक

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। जिला अस्पताल की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को एक युवक अपने पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण वह पिता को पीठ पर ले गया। दौरान अस्पताल के कर्मचारी उसे देखते रहे लेकिन मदद करने नहीं आए। कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही की सजा मरीजों को भुगतना पड़ रही है। गुरुवार को गोविंद चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी मकड़ावन पलसोड़ा खेत पर जाते समय साइकिल फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। पैर में गंभीर चोट लगने […]...
मध्यप्रदेश

हाईकोर्ट ने पूछा – बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार बताएं, क्या है इंतजाम

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि उसके पास बदहाल हो रही स्वास्थ्य सेवाओं से निपटने के क्या इंतजाम हैं। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली क्यों पड़े हैं और इन्हें भरने की क्या योजना है। एक भी स्वास्थ्य केंद्र मानकों पर खरा नहीं हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से यह जवाब उस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मांगा है, जिसमें प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा नहीं है जो मानकों पर खरा […]...