29.2 C
Dehradun, IN
May 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

दो माह पहले हुई थी शादी, पति को चकमा देकर जिला अस्पताल से प्रेमी के साथ भाग गई नवविवाहिता

Uttarakhand Loksabha
शिवपुरी। बैराड़ थानांतर्गत कालामढ़ निवासी एक नवविवाहिता बुधवार को उपचार के बहाने जिला अस्पताल आई और वहां पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ निवासी नवप्रीत पुत्र पममाल जाटव की शादी दो माह पूर्व ग्राम कन्हार थाना पारागढ़ जिला मुरैना निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्तमान में नवप्रीत अपने मायके कालामढ़ बैराड़ आई हुई थी। मायके में उसने 17 जुलाई को बीमारी का बहाना बनाया और इलाज के […]...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में रीवा-नागपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, पिता-पुत्र जिंदा जले

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। टक्कर के साथ ही ट्रक में आग लग गई। धधकते ट्रक में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। यह घटना शुक्रवार की अलसुबह पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम बम्हनौदा के पास हुई। हादसा इतना भयावह रहा कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के बीच फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक क्रमांक यूपी 70 टीपी 9495 उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नागपुर की […]...
मध्यप्रदेश

बारिश से बचने पहले जर्जर टिन शेड की मरम्मत की, फिर किया अंतिम संस्कार

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। बारिश के दिनों में मुरैना जिले के कईयाें गांवों में अंतिम संस्कार करना बड़ी परेशानी बन गया है। कहीं मुक्तिधाम ही नहीं, कहीं मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में है, तो कहीं श्मशान ही जलमग्न है। ताजा मामला जौरा तहसील के हड़बांसी गांव का है, जहां अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणाें को श्मशान के टूटे-फूटे टिनशेड काे सही करना पड़ा, जिससे बारिश में चिता की आग न बुझे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हड़बांसी गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बुजुर्ग के शव को दोपहर में अंतिम […]...
मध्यप्रदेश

गधों ने जोता श्मशान में हल, करवाई नमक की बोवनी… अच्छी बारिश के लिए अनोखी प्रथा

Uttarakhand Loksabha
मंदसौर। अच्छी बारिश की कामना के लिए हर साल जिलेभर में लोग तरह-तरह प्रथा करते हैं। इस साल बारिश की खेंच के कारण शहर से लेकर जिलेभर में कई तरह के हल खोजे गए कि इंद्रदेव को प्रसन्न किया जाए। कोई सार नहीं मिलने से अब कुछ लोगों ने श्मशान में गधों से हल जुतवा दिया। उन्होंने यहां नमक और उड़द की बोवनी की है। इसके बाद गधों पर बैठकर सवारी भी निकाली गई। मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होती है। गुरुवार शाम सात बजे मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग स्थित बड़े पुल के नीचे मुक्तिधाम पर एक अनोखा […]...
मध्यप्रदेश

एक किन्नर ने ही दी थी दूसरे किन्नर को मारने के लिए दी 5 लाख की सुपारी… ग्वालियर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर : ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में किन्नर पर फायरिंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। किन्नर पर फायरिंग करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक पलक नाम की किन्नर ही निकली जिसने अपने बाउंसर कालू यादव को 5 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा था। आपको बता दें कि 18 मई को हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोनम किन्नर को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि दो गुटों में बधाई मांगने को […]...
मध्यप्रदेश

बैंक में लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने और जीजा के इलाज के लिए बना लुटेरा

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंदूक के दम पर बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस उसे इंदौर लेकर आई है लूट की वारदात को अंजाम देने के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी। प्रारम्भिक तौर पर यह बात सामने आई है कि नौकरी नहीं मिल पाने और कर्ज से आरोपी परेशान था। पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। बता दे विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बदमाश ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम […]...
मध्यप्रदेश

खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, आग लगने से जिंदा जले चालक-परिचालक

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर : जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक की झुलसने से मौत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसा जिले के पनागर थाना इलाके के बमनोदा बायपास हुआ है, जहां खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे ट्रक के अंदर बैठे ट्रक चालक और परिचालक जिंदा जल गए। तेज रफ्तार ट्रक यूपी से क्रेन लोड कर जबलपुर आ रहा था। हादसे की […]...
मध्यप्रदेश

स्वर मेघ कार्यक्रम में ब्रास बैंड की मधुर धुनों के कायल हुए CM मोहन, MP पुलिस के लिए बड़े ऐलान

Uttarakhand Loksabha
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बृहस्पतिवार को स्वर मेघ के अंतर्गत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े दस हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार आवास इस वर्ष बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के […]...
छत्तीसगढ़

प्रेमिका के घरवालों ने बढ़ाया पहरा, फोन भी छीना…मिलने के लिए तड़प रहे प्रेमी ने निकाला अनोखा रास्ता…हर कोई हैरान

Uttarakhand Loksabha
धमतरी: ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में है जिसमें हीरो हीरोइन के अफेयर में मां-बाप उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ होते हैं और ऐसे में प्रेमी कैसे न कैसे जुगाड़ लगाकर प्रेमिका से मिलने का रास्ता निकाल ही लेता है…ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ के धमतरी में भी एक प्रेमी के रास्ते में प्रेमिका के माता-पिता रोड़ा बन गए हैं। उन्होंने लड़की का फोन भी छीन लिया है और दोनों के मिलने के सारे रास्ते भी बंद कर दिए हैं। ऐसे में बेचारे प्रेमी ने अनोखा रास्ता अपनाया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां प्यार में पागल इस प्रेमी […]...
मध्यप्रदेश

शहडोल नगरपालिका का दोहरा चेहरा…अवैध कब्जे को लेकर केवल चार दुकानों पर चला बुलडोजर

Uttarakhand Loksabha
शहडोल: शहडोल जिला मुख्यालय में नगरपालिका का दोहरा चेहरा देखने को मिला, जहां नगरपालिका द्वारा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजेंद्र टॉकीज के सामने स्थित केवल चार दुकानों पर लगे शेड पर बुलडोजर चला कर इति श्री कर लिया, जबकि वही से लगे अन्य दुकानों सहित शहर में ऐसे सैकड़ों दुकानें आज भी मौजूद है जहां शेड लगे है लेकिन नपा इस ओर कार्यवाही नहीं कर रहा, नपा के इस दोहरी नीति वाली कार्यवाही से लोगों में काफी रोष है, वही शेड अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही करने पहुंचे नपा के कर्मचारियों का कहना था कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर […]...