26.8 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कटरा बेलखेड़ा में रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर के बाहर रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। नरेंद्र के इरादों को भांपकर लोग वहां से भाग गए। ट्रैक्टर तेजी से मंदिर के पास खड़ी दो पहिया वाहनों से टकराया। आरोपित मौके से फरार हो गया है। कमल अपने साथियों के साथ रामायण का पाठ कर रहा था। इसी दौरान नरेंद्र लोधी ट्रैक्टर तेजी से चलाकर रौंदने के इरादे से आया।

इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है

दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पाटन थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गांव के नरेंद्र लोधी और कमल के परिवार के बीच जमीनी विवाद बना हुआ था। वाहन चलाने की बात सामने आई है लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया है। इसकी जांच कर रहे हैं।

Related posts

शीतला माता वॉटर फॉल में पिकनिक मना रहा था युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

Uttarakhand Loksabha

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाश

Uttarakhand Loksabha

कौन हैं शंकर लालवाणी, जिन्हें जनता ने दिए 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट

Uttarakhand Loksabha