19.2 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची महिला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है.

यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ ही आवेदन के आधार पर मामले की जांच करने का विश्वास दिलाया.

भूत कर रहे हैं परेशान

महिला ने पुलिस को बताया कि भूत घर के बाहर रहता है और भूतनी घर के अंदर रहती है. दोनों मिलकर तरह-तरह की आवाज निकालते हैं, जिससे वह परेशान हो चुकी है. यह सब “बाप दादा” नाम का तांत्रिक करवा रहा है. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. महिला के इस अजीबोगरीब बात से पुलिस भी हैरान रह गई. थाने में मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि शायद वह तांत्रिक से बुरी तरह डर गई है.

क्या बोलीं थाना प्रभारी?

संजीवनी नगर थाना प्रभारी अंजलि उदैनिया ने बताया कि एक 60 वर्षीय महिला ने भूत भूतनी और तांत्रिक के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है. वह इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहती है. हालांकि, महिला को समझाकर घर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस तांत्रिक पर महिला आरोप लगा रही है, वह अभी जेल में बंद है.

महिला ने दी चेतावनी

हालांकि, महिला ने पुलिस से कहा है कि अगर “भूत भूतनी” उसे दोबारा परेशान करेंगे तो वह फिर से थाने आएगी. महिला का कहना है कि अब पुलिस ही उसे भूतों से छुटकारा दिला सकती है.

Related posts

गाय का कटा सिर मिलने से मोहला गांव में हड़कंप, हिंदूवादी संगठनों के सदस्‍य थाने पहुंचे

Uttarakhand Loksabha

मुस्लिम कानून के तहत मतांतरण के बिना अंतरधार्मिक विवाह अवैधानिक: मप्र हाई कोर्ट

Uttarakhand Loksabha

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Loksabha