15.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ट्रेन के अंदर टुकडों में बरामद हुआ था महिला का शव, पुलिस को बंद मिले CCTV

इंदौर। हाथ-पैर और धड़ काटकर ट्रेन में रखने वाले आरोपितों की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस रेलवे स्टेशन पर छानबीन करने पहुंची लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। नागदा और उज्जैन में छानबीन चल रही है।

जीआरपी पुलिस को शनिवार रात नागदा-महू ट्रेन में ट्राली बैग और झोले में महिला का कटा हुआ शव मिला था। उसी महिला के हाथ-पैर ऋषिकेश पुलिस को मिले।

टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, शक है कि शव और हाथ-पैर उज्जैन से रखे गए हैं। पुलिस दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर जांच करने गई लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। निकास और प्रवेश द्वार के फुटेज जांच रहे हैं

पुलिस ने गधा पुलिया के आसपास गुजराती परिवारों की जानकारी भी निकाली है। नागदा में भी छानबीन जारी है। महिला के हाथ पर मीरा बेन और गोपालभाई गुदा हुआ था।

इंदौर में क्राइम की अन्य खबरें : अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

 

 

 

अपराध शाखा ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित भादरनाथ, राधा बाई और शंकरनाथ निवासी अलवासा को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध 2017 में दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज हुआ था। डीसीपी जोन-4 ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

 

पिस्टल सहित दो बदमाश गिरफ्तार

 

 

 

अपराध शाखा ने दो बदमाशों को दो देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित दिनेश चौहान और रंजीत चिंचौड़वाल दोनों निवासी ऋषि पैलेस कालोनी हैं। दिनेश मजदूरी और रंजीत टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, तस्करी के केस दर्ज हैं।

Related posts

बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा

Uttarakhand Loksabha

तंत्र-मंत्र के नाम पर 78 लाख 71 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपित पिता को दबोचा, पुत्र फरार

Uttarakhand Loksabha

4 जून के लिए तैयार मध्य प्रदेश…29 सीटों के लिए 52 जिलों में सुबह 8 बजे शुरू होगी काउटिंग

Uttarakhand Loksabha