23.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल; बारिश के आसार

भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. अचानक से आसमान में बादल छा गए हैं. तेज हवाएं चलने लगी हैं. मौसम को देखते हुए बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं. अगर बारिश होती है तो दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी. बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है. दिन में तो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

इसी बीच मौसम विभाग ने भी ‘X’ पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली-NCR के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा समेत के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

UP-हरियाणा के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसाार हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांधला, खतौली, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं.

दिल्ली में हीटवेव से आज 5 लोगों की मौत

हीटवेव से दिल्ली और यूपी में बुरे हाला हैं. दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में हीटवेव से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में 5 हीटवेव के भर्ती मरीजों की मौत हो गई. आज ही सफदरजंग अस्पताल में हीटवेव की 15 मरीज भर्ती हुए.

आज पंजाब और दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इसी के बीच तापमान बना रहा. वहीं देशभर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया.

नोएडा में लू से 14 लोगों की मौत!

वहीं नोएडा में बीते 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इन सभी की लू से मौत की आशंका जताई जा रही है. नोएडा में सात शव अज्ञात मिले. ये शव थाना सेक्टर-24, थाना सेक्टर-58, कोतवाली-39, फेज-2 थाना, कोतवाली सेक्टर-126, फेज-1 थाना क्षेत्रों के आसपास मिले हैं.

Related posts

बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे, मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा, वापस लेने गई तो…

Uttarakhand Loksabha

नोएडा: GIP मॉल समेत अन्य जगहों से 290 करोड़ रुपए जब्त, इस कंपनी पर हुआ ED का एक्शन

Uttarakhand Loksabha

बेसमेंट में बिना परमिशन के चल रही थी लाइब्रेरी… सामने आ गई IAS कोचिंग सेंटर की गलती, मालिक और कोऑर्डिनेटर अरेस्ट

Uttarakhand Loksabha