27.9 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्यस्वास्थ्य

अमोड़ी और नायकगोठ में आयोजित बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों ने ली स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत की गई जांचें

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमोड़ी एवं नायकगोठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविरों में स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत लोगों की एक्स-रे और बलगम जांच भी की गई।

अमोड़ी शिविर में कुल 54 मरीजों की ओपीडी जांच, 46 एक्स-रे, तथा 12 बलगम सैंपल एकत्र किए गए।

वहीं, नायकगोठ शिविर में 129 ओपीडी मरीजों की जांच, 36 एक्स-रे, तथा 17 बलगम सैंपल जांच के लिए लिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे जनपद को टीबी मुक्त एवं स्वास्थ्यसम्पन्न बनाया जा सके।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट, तकनीकी टीम एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

किसे मिलेगा डिप्टी स्पीकर का पद, कांग्रेस के दावे में कितना दम; 3 पॉइंट्स में समझें पूरा सिनेरियो

Uttarakhand Loksabha

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, चिरबासा के पास भूस्खलन; 3 की मौत, 2 घायल

Uttarakhand Loksabha

कल 25वां विजय दिवस, कारगिल जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है कार्यक्रम?

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment