31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
हिमाचल प्रदेश

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों को ले जा रही बस पलटी; 4 की मौत… 3 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जुब्बल के गिल्टाड़ी सडक पर HRTC की एक बस पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे की जानकारी मिलते ही जुब्बल तहसील क्षेत्र के SDM राजीव संख्यान भी मौके पर पहुंचे. राजीव संख्यान ने बताया कि HRTC की बस जुब्बल से गुजर रही थी. इसी दौरान न जाने कैसे गिल्टाड़ी सडक पर बस पलट गई. बस को पलटता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन को भर्ती कर इलाज शुरू किया.

बस के ड्राइवर-कंडक्टर की भी मौत

SDM जुब्बल राजीव संख्यान ने बताया कि बस में पांच यात्री और दो ड्राइवर और कंडक्टर यानी सात लोग सवार थे. इनमें से ड्राइवर और कंडक्टर सहित दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. SDM राजीव संख्यान ने बताया कि मृतकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. राजीव संख्यान ने बताया कि अभी बस के अंदर जांच-पड़ताल की जा रही है कि कहीं कोई यात्री फंसा तो नहीं है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि अचानक से बस कैसे पलट गई, ये जांच का विषय है. पुलिस की एक टीम इसकी जांच-पड़ताल में जुटी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत थी कि बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे, नहीं तो हादसे में और लोगों की भी जान जाती.

Related posts

मनाली में फटा बादल… बंद हो गई लेह जाने वाली सड़क, अब वापस कैसे आएंगे पर्यटक?

Uttarakhand Loksabha

श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

Uttarakhand Loksabha

हत्या या आत्महत्या! श्रीनगर की डल झील में तीन शव मिलने से घाटी में सनसनी

Uttarakhand Loksabha