31.6 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

MP के दमोह में जमीन को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, इलाके में दहशत..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बांसा तारखेड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में होमगार्ड सैनिक रमेश और उनका भतीजा विक्की और पुत्र उमेश बताए गए हैं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है की जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा चल रहा है।

सोमवार को आरोपियों ने मृतक पक्ष से समझौता करने के लिए परिवार के किसी तीसरे व्यक्ति के घर पर रमेश को बुलाया था। यहां पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मार दी, हत्या में शामिल आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं। वहीं इस मामले पर एसपी का कहना है कि आरोपियों की खोजबीन करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related posts

इंदौर के निवासियों के लिए जरूरी सूचना, जलकर और संपत्तिकर दरों में 15 साल बाद बदलाव की तैयारी

Uttarakhand Loksabha

मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Loksabha

रिमझिम बारिश के बीच तालाब में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

Uttarakhand Loksabha