25.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत, सात मजदूर दबे

जबलपुर। गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रामखीरिया गांव में 20 फीट गहरी खदान धंस गई। खदान धंसने से सात मजदूरों के दबने की सूचना है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में तीन लोग घायल व एक लापता बताया जाता है। घायलों में खुशबू (25 वर्ष ) पति विनोद, सावित्री (35 वर्ष ) पति अनु बसोर व चांदनी (20 वर्ष ) पिता राजू बसोर शामिल हैं।

मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे

 

जबलपुर जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से मुकेश (35 वर्ष ) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई (38 वर्ष ) पति जगन बसोर व राजकुमार (29 वर्ष ) पिता कैलाश खटीक मौत हो गई। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी

बुधवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है। जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था।

Related posts

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, चार निलंबित

Uttarakhand Loksabha

अग्निवीर भर्ती में 9500 में से 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ग्वालियर-चंबल अंचल के

कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, दिग्विजय सिंह बोले- अल्ला ताला उन्हें जन्नत अता फरमाएं

Uttarakhand Loksabha