16.9 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

पहाड़ को करके अस्त, खनन विभाग मस्त!

बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां पर अवैध निर्माण की या जेसीबी द्वारा अवैध रूप से पहाड़ों के कटान और भूमि खुदाई की जा रही है,
तो वही लगातार शासन प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से पहाड़ के साथ-साथ जमीनों के खुदाई का काम खुलेआम मिली भगत से चल रहा है,


ऐसा ही एक मामला राजपुर रोड के कैनाल रोड पर पेट्रोल पंप के बराबर में चल रहा है जिसमें रात्रि में चोरी छिपे जेसीबी और पोकलैंड से खुदाई की जा रही है माना जा रहा है कि पूर्व में भी इस भूमि पर कार्य करने पर तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट सोनिका ने पाबंदी लगा दी थी परंतु सोचने वाली बात यह है कि अब इस कार्य को करने के लिए किसके द्वारा अनुमति दी गई है वहीं जब जिलाधिकारी से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने भी माना की नियमानुसार रात्रि में कोई भी मशीन से कार्य नहीं किया जा सकता यदि ऐसा किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस कृत्य के कोई साक्ष्य है तो वह देखकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

 

राजपुर रोड को देहरादून की आत्मा कहा जाता है सारे आधिकारी और मंत्री इस पहाड़ी के आगे से गुजरते हैं इसके अलावा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के जांबाज और खोजी अधिकारी, खनन को हवा में सूंघने वाला खनन विभाग, नगर निगम, देहरादून प्रशासन और पुलिस किसी भी विभाग को सरेआम खुल्लम खुल्ला पहाड़ का कटान नहीं दिखाई दिया?

 

 

 

Related posts

बस डिपो में लगी भयानक आग, कई बसें जलकर हुईं खाक, सामने आया वीडियो

Uttarakhand Loksabha

उत्तराखंड बीजेपी में जल्द होंगे बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत

Uttarakhand Loksabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment