20.2 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट वेबसाइट्स पर नजर, एसटीएफ ने बनाई विशेष टीम

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सीओ साइबर के अधीन एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम इंटरनेट पर सक्रिय उन वेबसाइट्स, फेसबुक पेजों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को लगातार वेरिफाई कर रही है, जो फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट्स के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं।

नवनीत सिंह के मुताबिक, यह कार्रवाई जनता को ठगी से बचाने के लिए की जा रही है। फर्जी ऑफर्स को पकड़ने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। अलग-अलग चैनलों पर इस अभियान को प्रचारित कर लोगों को सही जानकारी दी जा रही है, ताकि वे ठगों के झांसे में न आएं।

एसटीएफ की टीम समय-समय पर ऐसी वेबसाइट्स और ऑफर्स की जांच करती रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करेगी। जनता से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग करें।

Related posts

पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून, क्या NEET के चिटबाजों पर लागू होगा?

Uttarakhand Loksabha

लगातार तीसरी बार चुनकर जनता ने नीति और नीयत पर मुहर लगाई… संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Loksabha

राज्यपाल ने राष्ट्रपति निकेतन के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment