16.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

चंबा के मसीह अस्पताल में छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

चम्बा और थौलधार ब्लॉक के 10-10 कुल 20 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) की पहल पर उनके क्षमता विकास के लिए चंबा के मसीह अस्पताल में छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। इस दौरान इस कार्मिकों को प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के दौरान किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाएगी। वीरवार को नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‍

उन्होंने कहा कि सरकार हेल्थ सिस्टम को बेहतर करने के लिए कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में प्रत्येक अस्पताल पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर, स्टॉफ सहित जरूरी उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे। आईसीएमआर के प्रभारी निदेशक बोंथा वी. बाबू , मसीह अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के उद्देश्य सीएचओ को 12 मुख्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना है। बताया कि आईसीएमआर की ओर से तैयार बुकलेट को प्रशिक्षण में इन सीएचओ के साथ टेस्ट किया जाएगा। ताकि इसमें कुछ सुधार करना हो तो इसकी जानकारी परिषद को भेजकर अपडेट की जा सके।

Related posts

हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Uttarakhand Loksabha

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

Uttarakhand Loksabha

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सदन मे दिए बयान का समर्थन किया

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment