31.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

माफी मांगें राहुल गांधी…20 लाख नागा साधु सड़क पर आ गए तो कांग्रेस को भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी, साधु समाज की चेतावनी

उज्जैन: सोमवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की, जिसको लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राहुल के इस बयान पर जहां लोकसभा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर आपत्ति जताई। वहीं उज्जैन में नागा साधुओं ने भी अब इस बयान को लेकर विरोध व्यक्त किया है। यहां संतों से राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग कर चेतावनी दे दी।

हिंदू हिंसक वाले बयान को लेकर मंगलनाथ मंदिर रोड पर दिगम्बर अखाड़ा के संतों ने एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर दी। संतों ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी से माफ़ी मांगने की मांग की है। संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी ने माफ़ी नहीं मांगी तो वे सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

महंत शिवदास त्यागी ने कहा कि इटली से आई मां को हिन्दुओं ने अपनाया और अब राहुल गांधी  हिन्दुओं को आहत करने का काम कर रहे हैं। इसलिए ऐसे कांग्रेसियो का बहिष्कार करें। अन्यथा 20 लाख नागा साधू सड़क पर आ गए तो कांग्रेस को भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी, कांग्रेस इस पर माफ़ी मांगे नहीं तो संत समाज सड़कों पर प्रदर्शन करेगा।

महंत विनय दास महाराज ने कहा कि हिंसा फैलाना, महाकाल की सवारी पर पत्थर कौन फेंकता है? क्या सनातनी इस तरह के काम करते हैं ? राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार आपत्तिजनक  बयानबाजी कर चुके हैं। इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए, माफ़ी नहीं मांगी तो संत समाज प्रदर्शन करेगा।

वहीं दिगम्बर अखाड़ा के संत मुनिशरण दास त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू समाज पर टिप्पणी करके अपराध किया है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। राहुल संत समाज से माफ़ी मांगें  और आम आदमी को भी इसका विरोध करना चाहिए।

क्या कहा राहुल गांधी ने…

सोमवार 1 जुलाई को संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शिव जी की फोटो देखिए, त्रिशूल जमीन में गड़ा है। वह अहिंसा की बात करते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंस, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य और फिर बीजेपी सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप हिंदू हो ही नहीं। राहुल गांधी के इसी बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Related posts

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Loksabha

ग्‍वालियर किले पर साढ़े तीन किमी का छूटा हिस्सा भी जल्द जगमगाएगा

Uttarakhand Loksabha

दो गुरुओं के बीच फंसी धीरेंद्र शास्त्री की शादी, खुद क्या चाहते हैं बाबा बागेश्वर?

Uttarakhand Loksabha